Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nautapa 2024: घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी का वास, तो नौतपा में जरूर लगाएं ये पौधे

    Updated: Wed, 22 May 2024 10:04 AM (IST)

    नौतपा के दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है और सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है। इस दौरान गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलता है। नौतपा को न केवल धार ...और पढ़ें

    Nautapa 2024: घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी का वास, तो नौतपा में जरूर लगाएं ये पौधे
    Nautapa 2024: घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी का वास, तो नौतपा में जरूर लगाएं ये पौधे

    HighLights

    1. सनातन धर्म में नौतपा का अधिक महत्व है।
    2. ज्येष्ठ माह में नौतपा की शुरुआत होती है।
    3. इस दौरान दान-पुण्य करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Nautapa 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब ज्येष्ठ माह में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इस अवधि को नौतपा कहा जाता है। इस दौरान गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलता है और सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है। ऐसे में पृथ्वी को पूरे तरीके से शीतलता नहीं मिलती और तापमान में अधिक वृद्धि होती है। इसलिए शास्त्रों में नौतपा की अवधि के दौरान पेड़-पौधे लगाने का अधिक महत्व बताया गया है। पेड़-पौधे लगाने से इंसान को पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें: Chaturmas 2024: चातुर्मास में रोजाना करें ये एक काम, बरसेगी प्रभु श्री हरि की कृपा

    नौतपा में लगाएं ये पेड़-पौधे

    • सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का अधिक महत्व है। इसे पवित्र और पूजनीय पौधा माना जाता है। मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा होने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है। इसलिए घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
    • आंवले का पेड़ जगत के पालनहार भगवान विष्णु का रूप माना गया है। इसलिए यह वृक्ष और इसका फल विष्णु जी का प्रिय माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि आंवले के पेड़ की छाया में बैठकर भोजन करने से इंसान को सभी तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
    • धार्मिक मान्यता है कि केले के पेड़ में श्री हरि, मां लक्ष्मी और गुरुदेव बृहस्पति का वास होता है। इसलिए इस पेड़ का प्रयोग शुभ और मांगलिक कार्यों में किया जाता है।

    इस दिन शुरू होगा नौतपा (Nautapa 2024 Date and Time)

    पंचांग के अनुसार, सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में 25 मई को प्रात 03 बजकर 16 मिनट पर प्रवेश करेंगे। जहां वह 08 जून को दोपहर 01 बजकर 16 मिनट तक रहने वाले हैं। इसके पश्चात वह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 25 मई से नौतपा की शुरुआत होगी और 02 जून तक रहेगा।

    यह भी पढ़ें: Aaj ka Panchang 22 May 2024: बुधवार पर हो रहा है कई शुभ योग का निर्माण, पढ़ें दैनिक पंचांग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी