यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deepak Ke Upay: सूर्य से लेकर शनि तक, जानें किस ग्रह के लिए कौन-सा दीपक जलाएं
दीपक जलाना हिंदू धर्म में ज्ञान और शुभता का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रहों के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कुछ-न-कुछ उपाय भी बताए ...और पढ़ें

HighLights
- हिंदू धर्म में दीपक का है विशेष महत्व।
- दीपक जलाने से मिलते हैं कई लाभ।
- हर ग्रह के लिए बताए गए हैं दीपक के उपाय।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि नौ ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति पर किसी-न-किसी रूप में पड़ सकता है। अगर आपको किसी ग्रह से अशुभ प्रभाव मिल रहे हैं, तो आप इससे राहत पाने के लिए दीपक के जुड़ें ये उपाय कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि किस ग्रह के लिए आप कौन-सा दीपक जला सकते हैं।
सूर्य ग्रह के लिए दीपक
सूर्य ग्रह के लिए तांबे या मिट्टी के दीपक के दीपक का उपयोग करना शुभ माना जाता है। सूर्य देव की कृपा प्राप्ति के लिए आपको रविवार के दिन सूर्योदय के समय देशी घी या तिल का तेल का दीपक जलाना चाहिए। दीपक का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
मंगल ग्रह दीपक
मंगल ग्रह के लिए भी मिट्टी या तांबे का दीपक जलाया जा सकता है। इसके लिए मंगलवार के दिन तिल का तेल का दीपक दक्षिण दिशा की ओर दीपक करके जलाएं। ऐसा करने से आपको मंगल ग्रह से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
बुध ग्रह के लिए दीपक
बुध ग्रह के लिए आप कांसे या पीतल के दीपक में गाय का घी डालकर दीपक जला सकते हैं। इस दीपक को जलाने के लिए उत्तर दिशा या ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) दिशा को सबसे उत्तम माना गया है।
खबरें और भी
गुरु ग्रह के लिए दीपक
गुरु या बृहस्पतिवार ग्रह के शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए पीतल के दीपक में गाय का घी डालकर जलाना चाहिए। इसके साथ ही इस दीपक को जलाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे उत्तम माना गया है।
यह भी पढ़ें - Peepal ke Upay: शनि दोष से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो आज ही आजमाएं पीपल के पेड़ से जुड़े ये उपाय
शुक्र ग्रह के लिए
शुक्र ग्रह के लिए आप चांदी या फिर मिट्टी से बना दीपक जला सकते हैं। इसके लिए घी या सफेद तिल के तेल का इस्तेमाल करें। इस दीपक को जलाने के लिए पूर्व दिशा को सबसे उत्तम माना गया है।
चंद्र ग्रह के लिए दीपक
चंद्रमा के लिए आप सोमवार की रात या फिर चंद्रमा के उदय के समय दीपक जा सकते हैं। दीपक में कपूर या घी डालकर इसे पश्चिम दिशा की ओर रखें। ऐसा करने से जातक को मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन का अनुभव होता है।
शनि ग्रह के लिए दीपक
(13).jpg)
शनि देव की कृपा प्राप्ति के लिए आप शनिवार के दिन काली मिट्टी या लोहे का दीपक जला सकते हैं। इसके लिए सरसों का तेल सबसे उत्तम माना जाता है। इस दीपक को पीपल के पेड़ के नीचे या फिर घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें।
राहु और केतु के लिए दीपक
राहु ग्रह के लिए आप शनिवार या बुधवार के दिन मिट्टी या लोहे का दीपक सरसों का तेल डालकर जला सकते हैं। इस दीपक को घर के दक्षिण-पश्चिम कोने या फिर तुलसी के पास रखना शुभ माना जाता है। वहीं केतु मंगलवार या शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। आप इस दीपक को घर की दक्षिण दिशा में जला सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी पर क्यों होती है शालिग्राम जी की पूजा? जानें विधि और महत्व
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।