Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navratri 2024: साल 2024 में कब मनाए जाएंगे चैत्र और शारदीय नवरात्र? यहां जाने तिथि

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 11:28 AM (IST)

    हर साल में 4 नवरात्र आते हैं जिसमें से 2 गुप्त नवरात्र होते हैं और 2 प्रकट नवरात्र होते हैं। इसमें से प्रकट नवरात्र चैत्र और आश्विन मास में मनाई जाती ...और पढ़ें

    Navratri 2024: साल 2024 में कब है चैत्र और शारदीय नवरात्र?
    Navratri 2024: साल 2024 में कब है चैत्र और शारदीय नवरात्र?

    HighLights

    1. साल में मनाई जाती है 2 गुप्त और 2 प्रकट नवरात्र।
    2. देवी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है यह समय।
    3. नवरात्र के पहले दिन की जाती है घटस्थापना।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्र के समय को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है और माता के निमित्त उपवास भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र के समय में पूरे विधि-विधान के साथ देवी के नौ रूपों की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही माता रानी की कृपा से साधक को मनोवांछित फल प्राप्त होता है।

    नवरात्र की शुरुआत

    पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है। ऐसे में 09 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि शुरू होंगे, जिसका समापन 17 अप्रैल को होगा। वहीं, साल 2024 में शारदीय नवरात्र की शुरुआत 03 अक्टूबर से हो रही है, जो 11 अक्टूबर को समाप्त होगी।

    चैत्र नवरात्रि 2024

    • 09 अप्रैल 2024 - घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा
    • 10 अप्रैल 2024 - मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
    • 11 अप्रैल 2024 - मां चंद्रघंटा की पूजा
    • 12 अप्रैल 2024 - मां कुष्मांडा की पूजा
    • 13 अप्रैल 2024 - मां स्कंदमाता की पूजा
    • 14 अप्रैल 2024 - मां कात्यायनी की पूजा
    • 15 अप्रैल 2024 - मां कालरात्रि की पूजा
    • 16 अप्रैल 2024 - मां महागौरी की पूजा
    • 17 अप्रैल 2024 - मां सिद्धिदात्री की पूजा, राम नवमी

    शारदीय नवरात्रि 2024

    • 03 अक्टूबर 2024 - घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा
    • 04 अक्टूबर 2024 - मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
    • 05 अक्टूबर 2024 - मां चंद्रघंटा की पूजा
    • 06 अक्टूबर 2024 - मां कुष्मांडा की पूजा
    • 07 अक्टूबर 2024 - मां स्कंदमाता की पूजा
    • 08 अक्टूबर 2024 - मां कात्यायनी की पूजा
    • 09 अक्टूबर 2024 - मां कालरात्रि की पूजा
    • 10 अक्टूबर 2024 - मां महागौरी की पूजा
    • 11 अक्टूबर 2024 - मां सिद्धिदात्री की पूजा

    यह भी पढ़ें - Khatu Shyam Ji: खाटू श्याम जी का शीश कुरुक्षेत्र से कैसे पहुंचा सीकर? जानिए इससे जुड़ी कथा

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'