यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nazar Dosh Upay: बच्चे को लग गई है बुरी नजर, तो घर पर करें ये टोटके, दूर होगा नजर दोष
आपने अक्सर कई बार देखा होगा कि बच्चे काफी ज्यादा चिड़चिड़े हो जाते हैं बेवजह रोते रहते हैं। अचानक से खाना-पीना कम कर दते हैं लेकिन इसके पीछे का कारण प ...और पढ़ें

HighLights
- नजर दोष आजकल एक आम समस्या हो गई है।
- बुरी नजर अक्सर जलन के कारण लग जाती है।
- बुरी नजर का असर बहुत बुरा होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नजर दोष आजकल एक आम समस्या हो गई है। माना जाता है कि बुरी नजर अक्सर जलन (ईर्ष्या) के कारण लग जाती है। ऐसा कहा जाता है कि यदि इसका प्रभाव बढ़ जाए, तो इसका असर बहुत बुरा होता है, जिससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। लेकिन इसका असर उन्हें जल्द प्राप्त नहीं होता है। ज्योतिष शास्त्र में बच्चों को नजर दोष और नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा के लिए कुछ उपाय बताए गए, जिन्हें करने से सभी प्रकार की बुरी नजर दूर हो जाती है, तो आइए यहां पर दिए गए कुछ चमत्कारी टोटके के बारे में जानते हैं।
नजर दोष के उपाय (Nazar Dosh Upay)
नजर बट्टू को लटका दें
अगर आपका बच्चा बुरी नजर से परेशान है, तो उसके पालने या उनके कमरे में नजर बट्टू को लटका दें। ऐसा माना जाता है कि ये सभी नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देता है और सभी प्रकार की बुरी नजरों को भी हटा देता है।
लाल मिर्च से करें ये काम
7 लाल मिर्च लें और इसे अपने बच्चे के चारों ओर घुमाएं और उन्हें जला दें। इस बुरी नजर को समाप्त करने वाले उपाय को अगले 7 सात दिनों तक दोहराएं। इससे आपको जल्द राहत मिलेगी।
नमक को बहा दें
कहते हैं कि नमक नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है। ऐसे में अपने हाथ में थोड़ा सा नमक लें और इसे अपने बच्चे के चारों ओर घुमाएं और फिर उस नमक को किसी सुनसान या फिर किसी नाली आदि में बहा दें। इसके बाद अपना हाथ धो लें। इस उपाय को करने से आपके बच्चे को बुरी नजर से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
काले धागे से करें ये उपाय
बच्चे की कलाई या पैरों में काला धागा बांध दें। यह आपके बच्चे को सभी प्रकार की नकारात्मक और बुरी नजर से बचाने का एक कारगर उपाय है। इस बात का ध्यान रखें कि केवल काले धागे का ही प्रयोग करें। धागा लाल या हरे रंग का नहीं होना चाहिए।
खबरें और भी
कपूर और लौंग को जलाएं
7 लौंग लें और इसे अपने बच्चे के चारों ओर कम से कम 7 बार घुमाएं और फिर कपूर का एक टुकड़ा लें। उसमें लौंग को जला दें। इस उपाय से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Pradosh 2024: प्रदोष व्रत पर इस विधि से करें शिवलिंग का अभिषेक, नोट करें पूजन मुहूर्त और मंत्र
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।