Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Neem Karoli Baba: अपने बच्चों को जरूर सिखाएं नीम करोली बाबा के ये मूल मंत्र, करियर में मिलेगी सफलता

    Updated: Tue, 21 Jan 2025 01:00 PM (GMT+05:30)

    नीम करोली बाबा एक आध्यात्मिक संत थे। ऐसा बताया जाता है कि नीम करोली बाबा ने 17 साल की उम्र में ज्ञान प्राप्त कर लिए था। नीम करोली बाबा (Neem Karoli Ba ...और पढ़ें

    Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के शुभ वचन
    Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के शुभ वचन

    HighLights

    1. नीम करोली बाबा प्रमुख संतों में शामिल हैं।
    2. बाबा को कम उम्र में ही ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
    3. भक्त नीम करोली बाबा को बजरंगबली का अवतार मानते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा के भक्त उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं। उनका विवाह कम उम्र में ही हो गया था, लेकिन उन्होंने गृह त्याग दिया था। इसके बाद उन्होंने गुजरात में दीक्षा लेकर उपासना की। नीम करोली बाबा ने अपने जीवन काल के दौरान कई जगहों की यात्रा की।

    नीम करोली बाबा के अनुसार, बच्चों (Children Success Tips) को कुछ अच्छी आदतों को सिखाने से वह बातें जीवन में हमेशा उनके साथ रहती हैं। इसी वजह से माता-पिता को अपने बच्चों को आध्यात्मिक से जुड़ी बातों के बारे में बताए और जीवन को सफल बनाने के लिए नियम का पालन करने के आदेश दें। ऐसे में चलिए आपको बताएंगे कि नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba Success Mantras) की कुछ आदतें, जिन्हें बच्चों को सिखाने से जीवन में नए रास्ते खुलेंगे और करियर में सफलता मिलेगी।  

    यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने बताया कौन है असली धनवान, आप भी याद रखें ये बातें

    • नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba Teaching) रोजाना सुबह जल्दी उठते थे। स्नान करने के बाद विधिपूर्वक बजरंगबली का ध्यान किया करते थे। नीम करोली बाबा अपने भक्तों से कहते थे कि अपने बच्चों को सिखाएं कि सुबह उठकर देवी-देवताओं का ध्यान कर धन्यवाद करें। साथ ही उन्हें कोई मंत्र सिखाएं। जिसका जप वह पूजा के दौरान कर सके। इस आदत को जीवन में अपनाने से संतान का मन शांत होगा। जीवन में सभी तरह की समस्याओं का सामना करने में मदद मिलेगी।  
    • इसके अलावा नीम करोली बाबा के अनुसार, बच्चों को दिनचर्या के नियम के बारे में बताएं। दिनचर्या के नियम का सही तरीके से पालन करने से संतान जिम्मेदार होती है और दिमाग तेज होता है। साथ ही मन शांत होता है। इससे पढ़ाई में मन लगता है।
    • नीम करोली बाबा ने अपने जीवन काल के दौरान मन से लोगों की मदद की। नीम करोली बाबा ने बताया है कि अपने बच्चों को दूसरे लोगों की मदद करने के बारे में सिखाएं। नीम करोली बाबा के इस मूल मंत्र को जीवन में अपनाने से दयालुता की भावना विकसित होती है।  
    • नीम करोली बाबा धार्मिक ग्रंथ का पाठ किया करते थे। इससे उन्हें जीवन में कई सुझाव मिले। ऐसे में आप भी अपने बच्चों को रामचरितमानस, रामायण और महाभारत पढ़ने की आदत डालें। इससे बच्चे को आध्यात्मिक के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।

    यह भी पढ़ें: Kainchi Dham Mela 2024: कौन हैं नीम करोली बाबा? जिनकी देश-विदेश तक फैली है ख्याति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

     

     

    खबरें और भी