Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Neem Karoli Baba: नए साल के पहले दिन दिख जाएं ये चीजें, तो समझ लें 2025 में चमक उठेगी फूटी किस्मत

    Updated: Mon, 30 Dec 2024 05:13 PM (IST)

    उत्तराखंड में नीम करोली बाबा का कैंची धाम स्थित है। यहां पर नीम करोली बाबा आश्रम है। कई मान्यता के अनुसारनीम करोली बाबा कलयुग का हनुमान भी कहा जाता ह ...और पढ़ें

    नीम करोली बाबा के भक्त उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं
    नीम करोली बाबा के भक्त उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं

    HighLights

    1. नीम बाबा करोली देशभर में प्रसिद्ध हैं।
    2. नीम बाबा करोली का आश्रम कैंची धाम उत्तराखंड में है।
    3. नीम बाबा करोली के अनुसार कुछ चीजों को देखना शुभ होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Neem Karoli Baba Prosperity Tips: नीम करोली बाबा महान संतों में शामिल हैं। वह अपनी शक्तियों की वजह से देशभर में अधिक प्रसिद्ध हैं। नीम करोली बाबा को तिकोनिया वाले बाबा और तलईया बाबा के नामों से जाना जाता था। उनके माता-पिता ने कम उम्र में उनकी शादी कर दी थी, लेकिन उन्हें साधु बनना था। इसलिए उन्होंने घर त्याग दिया था। नीम करोली बाबा के अनुसार, नए साल के दिन पहले कुछ चीजों को देखने से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही किस्मत चमक सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन चीजों को देखना फलदायी साबित होता है।  

    साधु संत का नजर आना

    नीम करोली बाबा के अनुसार, नए साल के दिन साधु संत के दर्शन करना बेहद अच्छा माना जाता है। साधु संत के दर्शन करने से व्यक्ति का अच्छा समय शुरू होता है।  इससे देवी-देवता की कृपा हमेशा बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने बताया कौन है असली धनवान, आप भी याद रखें ये बातें

     

    आंखों में से आंसू गिरना

    नीम करोली बाबा के अनुसार, जो व्यक्ति जीवन में हमेशा भगवान का ध्यान करता है और इस दौरान आंखों में से आंसू (New Year 2025 lucky signs) गिरने लगते हैं, तो इससे शुभ संकेत मिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि नए साल के दिन पूजा के दौरान आंखों में से आंसू निकलने जीवन में आ रहे दुख-संकट से छुटकारा मिलता है। साथ सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    घर पर पशु और पक्षी का आना  

    नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba Teachings for Success) के अनुसार, नए साल के दिन जिसके घर पर कोई पशु और पक्षी आ जाए, तो इससे इंसान को जीवन में कई तरह के शुभ संकेत मिलते हैं। घर पर पशु और पक्षी के आने से जातक को देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है।  

    खबरें और भी

    नए साल के दिन करें यह उपाय

    नए साल के दिन सुबह उठने के बाद कुछ समय के लिए मौन रहे। नीम करोली बाबा के अनुसार, ऐसा करने से इंसान के शरीर में सकारात्मक ऊर्जा एकत्रित होती है। इससे इंसान समझदार होता है और दिन अच्छा रहता है।  

    यह भी पढ़ें: Kainchi Dham Mela 2024: कौन हैं नीम करोली बाबा? जिनकी देश-विदेश तक फैली है ख्याति

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।