Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जून 2026 में वाहन खरीदने के लिए ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, नोट कर लें पूरी जानकारी

    Updated: Sat, 30 May 2026 06:30 PM (IST)

    जून 2026 में वाहन खरीदने के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं, जो मलमास के बाद आ रहे हैं। ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा से जानिए इन शुभ मुहूर्त की सही तिथि? ...और पढ़ें

    जून महीन में वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त (AI Image)

    जून महीन में वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त (AI Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जून के महीने में अगर आप नई कार, बाइक या स्कूटी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको के लिए अच्छी बात यह है कि, मई महीने में मलमास शुरू होने के कारण शुभ कार्यों पर पूरी तरह से रोक लग गई, लेकिन अब जून में कई ऐसे शुभ मुहूर्त आ रहे हैं।

    ऐसे में अगर आप नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो तैयारी कर लीजिए, क्योंकि जून 2026 में एक नहीं बल्कि 3 शुभ मुहूर्त हैं।

    ज्योतिषाचार्य से जानिए वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त 

    एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, जून महीने में ग्रहों के विशेष गोचर से वाहन खरीदने के तीन श्रेष्ठ मुहूर्त बन रहे हैं। सनातन परंपरा में वाहन को परिवार के सदस्य या चल संपत्ति के रूप में देखा जाता है, जिसे शुभ समय में खरीदने से यात्राएं सुरक्षित और कल्याणकारी होती हैं।

    जून महीने में 3 शुभ मुहूर्त

    पहला उत्तम मुहूर्त 17 जून को 'रंभा तीज' पर बन रहा है। इस दिन बुध का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर और वृषभ राशि में गज योग का निर्माण वाहन को स्थायित्व व व्यावसायिक लाभ देगा।

    दूसरा और सबसे शक्तिशाली मुहूर्त 24 जून को पवित्र 'गंगा दशहरा' पर है। यह स्वतः सिद्ध मुहूर्त है, जिसमें बुध और चित्रा नक्षत्र के दिव्य संयोग से खरीदा गया वाहन तरक्की के नए मार्ग खोलता है।

    तीसरा मुहूर्त 27 जून को शनिवार के दिन उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के संयोग में बन रहा है। शनि देव की विशेष कृपा और स्थिर नक्षत्र के प्रभाव से गाड़ी का इंजन मजबूत रहता है तथा दुर्घटनाओं का भय न्यूनतम हो जाता है। आप अपनी सुविधानुसार इन शुभ मुहूर्तों का लाभ उठा सकते हैं।

    खबरें और भी

    नई गाड़ी लेने के बाद इन बातों का रखें खास ध्यान?

    • नई गाड़ी लेने के बाद सबसे पहले किसी मंदिर में जाकर पूजा करें, ताकि वाहन बुरी नजर से सुरक्षित रहे।
    • जानकर पंडित से फूल और अक्षत से वाहन की पूजा करानी चाहिए।
    • इसके अलावा नई गाड़ी पर लाल रंग का कलावा बांधने के साथ सिंदूर से स्वास्तिक बनाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ अमावस्या 2026 कब है? नोट करें शुभ-अशुभ मुहूर्त और न खरीदी जाने वाली चीजों की लिस्ट

    यह भी पढ़ें- जून 2026 में विवाह और सगाई के लिए शुभ मुहूर्त, नोट करें सही डेट और नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।