Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year 2024: नए साल में अशोक के पत्ते से करें ये उपाय, बदल जाएगी आपकी किस्मत

    By Jagran NewsEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 05:24 PM (IST)

    हर कोई नए साल 2024 की बढ़िया शुरूआत के लिए अभी से कुछ उपायों को करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि नववर्ष में कुछ चुनिंदा उपायों को करने ...और पढ़ें

    New Year 2024: नए साल में अशोक के पत्ते से करें ये उपाय
    New Year 2024: नए साल में अशोक के पत्ते से करें ये उपाय

    HighLights

    1. साल 2024 की शुरूआत होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं।
    2. अशोक के पत्ते के उपाय बेहद लाभकारी होते हैं।
    3. अशोक के पत्ते के उपाय मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है

     धर्म डेस्क, नई दिल्ली। New Year 2024: साल 2024 की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। आने वाला नववर्ष लोगों के लिए खुशियां लेकर आए, तो ऐसे में हर कोई नए साल 2024 की बढ़िया शुरूआत के लिए अभी से कुछ उपायों को करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि नववर्ष में कुछ चुनिंदा उपायों को करने से धन में बढ़ोतरी होती है और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। नए साल में अशोक के पत्ते के उपाय बेहद लाभकारी होते हैं। आइए, नववर्ष में किए जानें वाले उपायों के बारे में जानते हैं।

    अशोक के पत्ते के उपाय

    अगर आप शादी में किसी प्रकार की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो नए साल के पहले दिन स्नान करने वाले पानी में अशोक के पत्ते को डालकर नहाएं। इस उपाय को करने से विवाह में आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी।

    अगर आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, तो अशोक के पेड़ की जड़ को धोकर और सूखने के बाद पैसे वाली जगह पर रखें। मान्यता के अनुसार, नए साल में इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

    यह भी पढ़ें: Kharmas 2023: खरमास में करें ये उपाय, धन से संबंधित परेशानी होगी दूर

    अगर पति और पत्नी के बीच किसी भी तरह की परेशानी चल रही है, तो पति और पत्नी प्रतिदिन अशोक के पौधे को पानी दें। ऐसा करने से घर में सुख- शांति का आगमन होगा।

    नए साल में अशोक के पत्ते की मदद से तोरण बनाकर घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही धन में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा, घर में सुख-शांति का वास होता है।

    खबरें और भी

    अगर आपके परिवार के लोगों के बीच कोई मनमुटाव की समस्या चल रही है, तो रोजाना अशोक के पौधे को पानी दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से मनमुटाव की परेशानी से निजात मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: Chanakya Niti Tips: यहां दान देने से कभी न हिचकिचाएं, जानिए क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'