Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year 2024 Upay: इन तारीखों पर जन्मे लोग जरूर करें ये उपाय, साल 2024 में चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 04 Jan 2024 06:10 PM (IST)

    अंक ज्योतिष पल्लवी एके शर्मा जी कहती हैं कि 06 15 और 24 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों के लिए साल 2024 बेहद शुभ रहने वाला है। 24 का प्राप्तांक 6 ह ...और पढ़ें

    New Year 2024 Upay: इन तारीखों पर जन्मे लोग जरूर करें ये उपाय
    New Year 2024 Upay: इन तारीखों पर जन्मे लोग जरूर करें ये उपाय

    HighLights

    1. अंक ज्योतिष पल्लवी एके शर्मा जी की मानें तो मूलांक के अनुसार साल 2024 बेहद शुभ रहने वाला है।
    2. इस वर्ष सभी जातकों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है।
    3. 06, 15 और 24 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों के लिए साल 2024 बेहद शुभ रहने वाला है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। New Year 2024 Upay: सनातन धर्म में अंक ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। अंक शास्त्र के विशेषज्ञ जन्म तारीख के आधार पर व्यक्ति के भविष्य की गणना करते हैं। इससे व्यक्ति के करियर, कारोबार, प्रेम-विवाह समेत सभी प्रकार की जानकारी मिल जाती है। अंक ज्योतिष पल्लवी एके शर्मा जी की मानें तो मूलांक के अनुसार साल 2024 बेहद शुभ रहने वाला है। इस वर्ष सभी जातकों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। हालांकि, मूलांक 6 के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। इन जातकों की किस्मत साल 2024 में बदलने वाली है। अगर आपका मूलांक भी 6 है, तो ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से सोया हुआ भाग्य भी चमक उठेगा।

    यह भी पढ़ें: Festival Calendar 2024: साल 2024 में कब है होली, राखी, नवरात्रि और दिवाली, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीखें

    मूलांक कैसे ज्ञात करें

    अंक ज्योतिष पल्लवी एके शर्मा जी के अनुसार 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 मूलांक हैं। 1 से लेकर 9 तक जन्म लेने वाले जातक तारीख के अनुसार मूलांक जान सकते हैं। हालांकि, 11 से लेकर 31 तारीख तक जन्म लेने वाले जातक जन्म तारीख को जोड़कर मूलांक ज्ञात कर सकते हैं। मान लें किसी जातक का जन्म 24 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 02+04=06 प्राप्त होता है। अतः 24 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातक का मूलांक 06 है।

    किन जातकों के लिए है अधिक शुभ

    अंक ज्योतिष पल्लवी एके शर्मा जी कहती हैं कि 06, 15 और 24 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों के लिए साल 2024 बेहद शुभ रहने वाला है। 24 का प्राप्तांक 6 है। इन तारीखों पर जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 06 है। अंक 06 के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। वहीं, अंक 06 धन की देवी मां लक्ष्मी को भी प्रिय है। अतः 06 मूलांक के जातकों पर मां लक्ष्मी और शुक्र देव की विशेष कृपा बरसेगी। अगर आपका मूलांक भी 06 है, तो साल 2024 में ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से सोया हुआ भाग्य भी चमक उठेगा।

    करें ये उपाय

    1. दैत्यों के गुरु शुक्र देव को प्रसन्न करने हेतु रोजाना परफ्यूम जैसे सुगंध एवं इत्र लगाएं। साथ ही हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
    2. धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर की महिलाओं का आदर- सत्कार करें। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
    3. हर शुक्रवार के दिन लक्ष्मी वैभव व्रत जरूर रखें। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से धन संबंधी सभी परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
    4. अगर आप कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत करना चाहते हैं, तो हर सोमवार और शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं (लड़कियां) को सफेद मिठाई दें। इस दिन सफेद चीजें जैसे चावल, चीनी, दूध, दही और सफेद वस्त्र का दान करें।

    यह भी पढ़ें: Diwali 2024: साल 2024 में कब है दिवाली? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं पूजा का सही समय

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'