Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year 2025 Daan: न्यू ईयर के पहले दिन करें इन खास चीजों का दान, सालभर नहीं होगी पैसों की तंगी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 31 Dec 2024 08:34 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम या समाप्त (New Year 2025 Daan) करने के लिए शुभ अवसर पर काले तिल मिश्रित गंगाजल ...और पढ़ें

    New Year 2025 Daan: न्यू ईयर के पहले दिन जरूर करें ये उपाय
    New Year 2025 Daan: न्यू ईयर के पहले दिन जरूर करें ये उपाय

    HighLights

    1. न्यू ईयर पर शिववास योग का संयोग बन रहा है।
    2. पौष महीने का समापन 13 जनवरी को होगा।
    3. पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ की शुरुआत होगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में नव वर्ष के पहले दिन स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप एवं दान-पुण्य का विधान है। इस शुभ अवसर पर लोग ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं। इस समय अपने आराध्य को प्रणाम कर दिन की शुरुआत करते हैं। दैनिक कामों से निपटने के बाद गंगाजल युक्त (मिश्रित) पानी से स्नान-ध्यान करते हैं। इसके बाद विधिवत शिव परिवार संग सभी देवी-देवताओं की पूजा-उपासना करते हैं। धार्मिक मत है कि शुभ कार्य के समय परम पिता परमेश्वर की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में सुख, समृद्धि एवं धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। इसके बाद आर्थिक स्थिति के अनुसार दान-पुण्य करते हैं। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो नव वर्ष के पहले दिन भक्ति भाव से शिव परिवार की पूजा (New Year 2025 Puja Vidhi) करें। इसके बाद इन चीजों का दान करें। नव वर्ष के पहले दिन दान करने से सुखों में वृद्धि होगी।

    यह भी पढ़ें: नए साल के पहले दिन से 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी होगी दूर

    इन चीजों का दान करें

    • नव वर्ष के पहले दिन लाल रंग की चीजें जैसे मसूर दाल, लाल मिर्च, लाल रंग के कपड़े, गुड़, मूगंफली, शहद आदि चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से कुंडली में मंगल मजबूत होता है। साथ ही हनुमान जी की कृपा साधक पर बरसती है।
    • अगर आप सुखों में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो नव वर्ष के पहले दिन चावल, आटा, दूध, दही, सफेद रंग के कपड़े, नमक, चीनी, मैदा, आलू, आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा साधक पर बरसती है।
    • अगर आप कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो न्यू ईयर के पहले दिन हरी सब्जी, हरे रंग की चूड़ियां, गौशाला में चारा आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।
    • अगर आप कुंडली में व्याप्त शनि की बाधा समेत अशुभ ग्रहों के प्रभाव से निजात पाना चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन काले तिल, कंबल, गर्म कपड़े, चमड़े के जूते-चप्पल आदि चीजों का दान करें।
    • नए साल पर पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान, यश-कीर्ति आदि चीजों में वृद्धि के लिए नए साल के पहले दिन पीले रंग की चीजें जैसे बेसन, चने की दाल, हल्दी, पके केले, पपीता, पीले रंग के कपड़े, बेसन के लड्डू का दान करें।

    यह भी पढ़ें: भगवान गणेश के इन मंत्रों के साथ करें नए साल की शुरुआत, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।