Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    New Year 2026: नए साल में घर लाएं ये शुभ चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

    Updated: Mon, 15 Dec 2025 06:40 PM (IST)

    नए साल 2026 की शुरुआत में घर में कुछ शुभ वस्तुएं लाने से पूरे साल सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। कहा जाता है कि इन्हें सही स्थान पर र ...और पढ़ें

    New Year 2026: नए साल के उपाय।


    New Year 2026: नए साल के उपाय।

    HighLights

    1. नए साल की शुरुआत जल्द होने वाली है

    2. इस दौरान पूजा करने से घर में शुभता आती है

    3. साल के पहले दिन ज्यादा से ज्यादा धार्मिक काम करने चाहिए

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत जल्द होने वाली है। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि अगर साल की शुरुआत में कुछ शुभ और सकारात्मक ऊर्जा वाली वस्तुएं घर लाई जाएं, तो इससे पूरे साल घर में सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे में साल 2026 (New Year 2026) में धन की देवी मां लक्ष्मी को खुश करने और आर्थिक संपन्नता के लिए यहां दी गई कुछ वस्तुओं को अपने घर में ला सकते हैं।

    22_09_2016-mahalakchmi

    गोमती चक्र (Gomati Chakra)

    गोमती चक्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे पवित्र नदी गोमती में पाया जाता है। माना जाता है कि जिस घर में 11 गोमती चक्र रखे होते हैं, वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ऐसे में नए साल पर 11 गोमती चक्रों को पीले कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर जरूर रखें।

    धातु का कछुआ (Metal Turtle)

    वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, कछुआ स्थिरता और सौभाग्य का प्रतीक है। धातु का कछुआ विशेष रूप से आर्थिक लाभ के लिए शुभ माना जाता है। यह धन आगमन की गति को बढ़ाता है और स्थिरता प्रदान करता है। ऐसे में इसे घर की उत्तर दिशा में रखें। इससे धन और यश में वृद्धि होगी।

    मोर पंख (Peacock Feather)

    मोर पंख को बेहद पवित्र माना जाता है, क्योंकि यह भगवान श्रीकृष्ण और मां लक्ष्मी दोनों को प्रिय है। यह घर से नकारात्मक ऊर्जा, वास्तु दोष और बुरी शक्तियों को दूर करता है, जिससे धन मार्ग के नए रास्ते खुलते हैं। ऐसे में इसे घर के मंदिर में या मुख्य द्वार के पास रखें।

    खबरें और भी

    दक्षिणावर्ती शंख (Dakshinavarti Shankh)

    दक्षिणावर्ती शंख को साक्षात मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि यह समुद्र मंथन से ही उत्पन्न हुआ था, जिस घर में नियमित रूप से इसकी पूजा होती है, वहां धन और वैभव का वास होता है। ऐसे में पूजा घर में एक लाल कपड़े पर चावल बिछाकर शंख को स्थापित करें और प्रतिदिन इसकी पूजा करें।

    एकाक्षी नारियल (Ekakshi Nariyal)

    साधारण नारियल के विपरीत, एकाक्षी नारियल में केवल एक ही आंख होती है और इसे बहुत दुर्लभ और शुभ माना जाता है। इसे धन की वृद्धि के लिए सबसे शक्तिशाली वस्तु माना जाता है। ऐसे में इसे लाल कपड़े में लपेटकर लक्ष्मी मंत्रों का जाप करते हुए अपनी तिजोरी में रखें। ऐसा करने से सभी कामों में सफलता मिलती है।

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर के इन हिस्सों में साफ-सफाई को न करें नजरअंदाज, वरना लग सकता है वास्तु दोष

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: वास्तु के अनुसार भोजन के लिए कौन-सी दिशा है शुभ? भूलकर भी न करें ये गलतियां

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।