यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
November Festivals List: इस महीने मनाए जाएंगे ये बड़े त्योहार, जानें उनके नाम
November Festivals List इस महीने की शुरुआत त्योहारों से हुई है और त्योहारों पर खत्म होगी। ऐसे में इस महीने कौन- कौन से पर्व पड़ेंगे उनका जिक्र आज हम क ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। November Festivals List: नवंबर का महीना हर किसी के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस महीने की शुरुआत त्योहारों से हुई है और त्योहारों पर खत्म होगी। ऐसे में इस महीने कौन- कौन से पर्व पड़ेंगे उनका जिक्र आज हम करेंगे, जहां इस महीने की शुरुआत करवा चौथ से हुई वहीं गुरु नानक जयंती से इस महीने का समापन होगा। तो चलिए जानते हैं कि इस महीने कौन- कौन से पर्व पड़ रहे हैं।
धनतेरस
कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी तिथि यानी 10 नवंबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इस दिन सोना-चांदी खरीदने की मान्यता है। कहा जाता है, ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
दीपावली
12 नवंबर को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन धन की देवी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। साथ ही इस दिन लोग भगवान राम की पूजा भी करते हैं।
गोवर्द्धन पूजा
इस साल गोवर्द्धन पूजा 13 नवंबर को होगी। इस दिन भगवान कृष्ण और गोवर्द्धन पर्वत की पूजा का विधान है। साथ ही इस खास दिन गौ माता की पूजा भी होती है।
छठ पर्व
इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 17 नवंबर से हो रही है। इस पर्व पर भगवान सूर्य और छठी मइया की पूजा का विधान है।
गोपाष्टमी
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस विशेष दिन पर गौ माता की पूजा का विधान है।
देवउठनी एकादशी
देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को मनाई जाएगी। यह वही दिन है, जब श्रीहरि विष्णु 5 माह के बाद जागेंगे। इस दिन से सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।
तुलसी विवाह
24 नवंबर को तुलसी विवाह मनाया जाएगा। इस खास दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ हर साल विधि अनुसार कराया जाता है।
गुरु नानक जयंती
इस साल गुरु नानक जयंती 27 नवंबर को मनाई जाएगी है। इस विशेष दिन पर सिख समुदाय के लोग गुरु नानक देव की आराधना करते हैं।
यह भी पढ़ें : Palm Reading: हाथ के निशान से जानें अपनी किस्मत का हाल, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र?
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'