Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    November Festival List 2024: कब है छठ पूजा और देवउठनी एकादशी? एक क्लिक में देखें नवंबर के त्योहारों की डेट

    Updated: Sat, 02 Nov 2024 12:18 PM (IST)

    नवंबर के माह को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि इस माह में भाई दूज छठ पूजा और देवउठनी एकादशी समेत कई व्रत ...और पढ़ें

    November Vrat Tyohar 2024: नवंबर माह के व्रत और त्योहार की लिस्ट
    November Vrat Tyohar 2024: नवंबर माह के व्रत और त्योहार की लिस्ट

    HighLights

    1. नवंबर में कई पर्व मनाए जाते हैं।
    2. इस माह में देवउठनी एकादशी व्रत किया जाता है।
    3. इस व्रत को करने से सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में छठ पूजा, भाई दूज और देवउठनी एकादशी समेत सभी पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इन पर्व को देशभर में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार नवंबर माह में मनाए जाते हैं। इसके अलावा इस माह में गोपाष्टमी, तुलसी विवाह, कार्तिक पूर्णिमा और उत्पन्ना एकादशी समेत आदि पर्व पड़ रहे हैं, जिनका सभी का विशेष महत्व है, तो ऐसे में चलिए नवंबर के त्योहार और व्रत की डेट (November 2024 Vrat List) के बारे में जानते हैं।

    नवंबर 2024 व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट

    • 02 नवंबर यानी आज गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है।
    • 03 नवंबर को भाई दूज है।
    • 05 नवंबर को नहाय-खाय से छठ पूजा की शुरुआत होगी।
    • 06 नवंबर को लाभ पंचमी और खरना है।
    • 07 नवंबर को छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
    • 08 नवंबर को छठ पूजा के चौथे दिन सूर्योदय कोअर्घ्य दिया जाएगा।
    • 09 नवंबर को गोपाष्टमी और दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
    • 10 नवंबर को अक्षय नवमी है।
    • 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी व्रत किया जाएगा।
    • 13 नवंबर को प्रदोष व्रत और तुलसी विवाह का त्योहार मनाया जाएगा।
    • 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली और सत्यनारायण व्रत है।
    • 16 नवंबर को वृश्चिक संक्रांति मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: छठ पूजा की डेट को लेकर न हो कन्फ्यूज, जानें क्या है पर्व की सही तारीख

    • 17 नवंबर को रोहिणी व्रत किया जाएगा।
    • 18 नवंबर को संकष्टी गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा।
    • 22 नवंबर को कालभैरव जयंती है।
    • 23 नवंबर को कालाष्टमी है।
    • 26 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी व्रत है।
    • 28 नवंबर को प्रदोष व्रत है।
    • 29 नवंबर को मासिक शिवरात्रि है।

    ये है भाई दूज के दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, पंचांग के आधार पर इस बार का त्योहार 03 नवंबर 2024, दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

    देवउठनी एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर को संध्याकाल 06 बजकर 46 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 नवंबर को संध्याकाल 04 बजकर 04 मिनट पर होगा। इस प्रकार 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इसके अगले दिन तुलसी विवाह का पर्व भी मनाया जाएगा। एकादशी व्रत पारण करने का मुहूर्त इस प्रकार है-

    खबरें और भी

    देवउठनी एकादशी व्रत का पारण 12 नवंबर को सुबह 06 बजकर 42 मिनट से लेकर 08 बजकर 51 मिनट तक है।

    छठ पूजा शुभ मुहूर्त 

    पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 07 नवंबर को देर रात 12 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगी और 08 नवंबर को देर रात 12 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी। अत: 07 नवंबर को संध्याकाल का अर्ध्य दिया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 08 नवंबर को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Dev Uthani Ekadashi 2024: इस साल कब है देवउठनी एकादशी? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।