Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Numerology: इस मूलांक के लोगों पर बरसती है शनि देव की कृपा, मेहनत का मिलता है पूरा फल

    Updated: Fri, 31 Jan 2025 04:11 PM (IST)

    अंक ज्योतिष में हर मूलांक का एक काफी महत्व माना गया है। 1 से लेकर 9 तक मूलांक माने गए हैं। इसमें व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर उसके स्वभाव से लेकर क ...और पढ़ें

    Numerology किस मूलांक को करनी पड़ती है कड़ी मेहनत।
    Numerology किस मूलांक को करनी पड़ती है कड़ी मेहनत।

    HighLights

    1. अंक ज्योतिष में हर मूलांक का माना गया है महत्व।
    2. व्यक्ति के मूलांक से पता लगा सकते हैं कई बातें।
    3. शनि देव का प्रिय माना गया है ये मूलांक।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी जातक के मूलांक (Mulank Prediction) का पता उसकी जन्म तिथि से लगाया जाता है। उदाहरण के तौर पर अगर आपका जन्म किसी महीने की 16 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 07 माना जाएगा, क्योंकि 01 और 06 संख्या को जोड़ने पर 07 मिलता है। ऐसे में आज हम आपको एक खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी कड़ी से जीवन में हर मुकाम हासिल कर लेते हैं।

    कौन है वो लकी मूलांक

    आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 8 की। जिस जातक का जन्म किसी भी महीने की 8, 17, या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 08 माना जाता है। मूलांक 08 के ग्रह स्वामी शनि देव होते हैं, ऐसे में इन जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा बरसती है, जिससे इन्हें जीवन में कई तरह के लाभ भी मिलते हैं।

    (Picture Credit: Freepik)

    होती है ये खासियत

    ये लोग बहुत ही मेहनती काम को लेकर कर्मठ और समय के पाबंद होते हैं। साथ ही ये उन लोगों में शामिल हैं, जो अपने भाग्य से ज्यादा अपने कर्म पर भरोसा रखते हैं। साथ ही ये जातक सादा जीवन उच्च विचार का सिद्धांत अपनाते हैं।

    साथ ही मूलांक 8 के जातक जल्दबाजी के बजाय सोच-विचार फैसला लेना पसंद करते हैं। इन्हें आलस्य पसंद नहीं होता। माना जाता है कि यह लोग इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, और कंस्ट्रक्शन जैसे कार्यक्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

    यह भी पढ़ें - Monthly Finance Horoscope Feb 2025: इन राशियों को इस महीने कार्यक्षेत्र में मिल सकता है बड़ा ऑफर, पढ़ें राशिफल

    नहीं मानते हार

    हालांकि इस लोगों को सफलता हासिल करने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन अपनी मेहनत से यह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर ही लेते हैं। कठिनाइयों के बावजूद ये लोग अपना फैसला नहीं बदलते और एक दिन तरक्की हासिल करते हैं।

    खबरें और भी

    ये जातक कोई भी काम नियोजित तरीके से करते हैं और बिखराव बिल्कुल पसंद नहीं करते। ये फिजूलखर्ची के साथ-साथ किसी की चापलूसी करना भी पसंद नहीं होता। यह भविष्य के लिए धन इकट्ठा करते हैं, जो कि एक अच्छी आदत है।

    यह भी पढ़ें -  Monthly Horoscope Feb 2025: इन राशियों की लाइफ में आएगा बड़ा चेंज, जानिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।