Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lucky Boys Personality: जन्म से ही अमीर होते हैं इस मूलांक के लड़के, अंबानी की तरह जीते हैं अपना जीवन

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 11 Dec 2024 04:55 PM (IST)

    अंक शास्त्र के जानकारों की मानें तो सूर्य देव की कृपा से जातक अपने जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचता है। जातक को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। ...और पढ़ें

    Lucky Boys Personality: मूलांक 6 के जातकों का स्वभाव कैसा होता है?
    Lucky Boys Personality: मूलांक 6 के जातकों का स्वभाव कैसा होता है?

    HighLights

    1. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को आत्मा का कारक माना जाता है।
    2. सूर्य देव की पूजा करने से आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है।
    3. सूर्य उपासना करने से मानसिक एवं शारीरिक कष्ट दूर हो जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सोलह संस्कार का वर्णन है। इनमें एक नामकरण संस्कार है। इस संस्कार के दौरान जन्म लेने वाले बच्चे की कुंडली बनाकर नामकरण किया जाता है। इस शुभ अवसर पर सूर्य देव, चंद्र देव और धरती मां का भी आशीर्वाद बच्चे को दिलाया जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो कई बच्चे जन्म से ही तेजस्वी, ओजस्वी और मेधावी होते हैं। इन्हें जीवन में सबकुछ प्राप्त होता है। ये बच्चे जन्म से अमीर भी होते हैं और राजाओं की तरह अपना जीवन व्यतीत करते हैं। कई बच्चे बड़े होकर सफल कारोबारी बनते हैं। विवाह के बाद इनके जीवनसाथी का भी भाग्योदय होता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: अपने पति की किस्मत बदल देती हैं इस तारीख के दिन जन्म लेने वाली लड़कियां

    मूलांक 1

    अंक शास्त्र के जानकारों की मानें तो 01, 10, 19 और 28 तारीख (Birth Date Astrology) के दिन जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता (Numerology Number 1 Prediction) है। इस मूलांक के स्वामी आत्मा के कारक सूर्य देव हैं। 01, 10, 19 और 28 तारीख के दिन जन्म लेने वाले लड़के जन्म से (Mulank 6 Girls Personality) लीडर होते हैं।

    इस मूलांक (mulank 1 wale log kaise hote hai) के जातक स्वभाव से बेहद निडर और साहसी होते हैं। अपने जीवन में आने वाली परेशानियों से घबराते नहीं हैं। ये जातक किसी के अंदर में रहकर काम नहीं कर सकते हैं। इसके लिए कारोबार करते हैं। कई अवसर पर इन्हें कारोबार में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, अंत में इन्हें जीत अवश्य मिलती है। ये स्वभाव से थोड़े स्वार्थी होते हैं। ये गुण इन्हें सफलता के शिखर पर पहुंचाने में मददगार साबित होते हैं।

    मूलांक 01 देवों के देव महादेव की को बेहद प्रिय है। अतः मूलांक 1 (Mulank 1 Boys Personality) के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जातक जीवन में अवश्य ही सफल होता है। आत्मा के कारक सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं। इसके लिए सिंह राशि के जातकों पर सूर्य देव की असीम कृपा बरसती है। मेष राशि में सूर्य देव उच्च के होते हैं। इसके लिए मेष राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।

    खबरें और भी

    करें ये उपाय

    • मूलांक 1 के जातक रविवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद सूर्य देव की पूजा करें।
    • रविवार के दिन गेहूं, मकई, मूंगफली, गुड़ और लाल रंग के कपड़े का दान करें।
    • सुख और सौभाग्य में वृद्धि के लिए सोमवार के दिन सूर्य देव की उपासना करें।
    • सोमवार के दिन भगवान शिव की उपासना करें। साथ ही सोमवार का व्रत रखें।

    यह भी पढ़ें: क्यों वर्ष में दो बार लगता है खरमास और क्या है इसका धार्मिक महत्व?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।