यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Numerology: अच्छे पार्टनर साबित होते हैं इस मूलांक के लोग, अपने साथी को देते हैं प्यार और सम्मान
अंक ज्योतिष शास्त्र (Numerology Prediction) में कुल 01 से लेकर 9 तक मूलांक माने गए हैं। हर मूलांक का एक प्रतिनिधि ग्रह भी होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ...और पढ़ें

HighLights
- अंक ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व रखती है जन्मतिथि।
- जन्मतिथि के आधार पर पता लगाया जाता है मूलांक।
- अंक ज्योतिष में 01 से लेकर 9 तक माने गए हैं मूलांक।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक को काफी महत्व दिया गया है, जो व्यक्ति की जन्मतिथि पर आधारित होता है। किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख के अंकों को जोड़कर मूलांक प्राप्त किया जाता है। उदाहरण के तौर पर अगर आपका जन्म किसी महीने की 18 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 9 माना जाएगा, क्योंकि 1 और 8 को जोड़ने पर 9 प्राप्त होता है।
कौन हैं वह मूलाकं
आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 02, 03 और 06 की। मूलांक 02 के जातकों की जन्म तिथि 2, 11, 20 या फिर 29 होती है। वहीं मूलांक 03 के जातकों का जन्म किसी भी महीने की 03, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है। वहीं अगर मूलांक 06 की बात करें, तो जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 06, 15 या फिर 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 06 माना जाता है।
.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
मूलांक 2
मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चन्द्रमा हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मूलांक 2 के जातक बहुत ही धैर्यवान और समझदार होते हैं। यह लोग जीवन के सभी जरूरी फैसले बहुत ही समझदारी के साथ लेते हैं। इस मूलांक के लोग अच्छे पार्टनर साबित होते हैं और अपने पार्टनर की हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखते हैं। यह लोग अपने पार्टनर को हमेशा सम्मान और प्यार देते हैं, जिससे इसका पार्टनर खुश रहता है।
यह भी पढ़ें - Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव से इस मूलांक के शुरू होंगे अच्छे दिन, बरसेगी हनुमान जी की कृपा
मूलांक 3
मूलांक 03 के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं, जो ज्ञान, शिक्षा, नेतृत्व, और अनुशासन का प्रतीक माने गए हैं। मूलांक 3 के जातक अपने पार्टनर के लिए लकी साबित होते हैं, क्योंकि यह लोग अपने रिश्तों को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। इस मूलांक के लोग स्वाभिमानी होने के साथ-साथ बेहद आजाद ख्याल के भी होते हैं।
खबरें और भी
(2).jpg)
(Picture Credit: Freepik)
मूलांक 6
मूलांक 6 के ग्रह शुक्र हैं, जो प्रेम एवं शान्ति के प्रतीक माने गए हैं। ऐसे में इस मूलांक के जातक रोमांटिक और सौम्य स्वभाव के माने जाते हैं। ये लोग हंसमुख और मिलनसार होते हैं, जिस कारण दूसरे लोग जल्द ही इनके प्रति आकर्षित हो जाते हैं। ऐसे में इस मूलांक के जातक एक अच्छा लाइफ पार्टनर बनते हैं।
यह भी पढ़ें - Lakshmi Narayan Yog 2025: लक्ष्मी नारायण योग से इन लोगों को होगा लाभ, बनेंगे सारे बिगड़े काम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।