यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Numerology: जल्दी दिल हार बैठते हैं इस तारीख पर जन्मे लोग, नहीं होती पैसों की कोई कमी
व्यक्ति के मूलांक से हम उसके व्यक्तित्व लव लाइफ और करियर आदि के बारे में जान सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जो जल्द ह ...और पढ़ें

HighLights
- व्यक्ति की जन्मतिथि को आपस में जोड़कर बनता है मूलांक।
- 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक का है विशेष महत्व।
- आपका मूलांक बता सकता है आपके स्वभाव के बारे में।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र (Today Numerology prediction) में 01 से 9 तक मूलांक माने गए हैं, जो व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर ज्ञात किए जाते हैं। किसी व्यक्ति की जन्म की तारीख की संख्या को आपस में जोड़कर जो संख्या प्राप्त होती है, वहीं उस व्यक्ति का मूलांक होता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 21 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 8 होगा, क्योंकि 2 और 1 को आपस में जोड़ने पर 3 प्राप्त होता है।
मिलती है शुक्र देव की कृपा
आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 6 (Mulank 6 love nature) की। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ होता है, उसका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के स्वामी शुक्र ग्रह माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव धन, वैभव, सौंदर्य, प्रेम और कला के कारक हैं।
(Picture Credit: Freepik)
कैसा होता है स्वभाव
मूलांक 6 के जातक जल्दी ही घुल-मिल जाते हैं और इनका व्यक्तित्व भी काफी आकर्षक होता है। अपनी इस खासियत के कारण ये लोग जल्दी ही दोस्त बना लेते हैं। ये लोग अपनी मेहनत से बहुत धन कमाते हैं और भौतिक सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण होते हैं।
इसी के साथ ये लोग काफी विश्वसनीय, उदार और शांति प्रिय भी होते हैं। वहीं इन जातकों के दिल जल्दी ही किसी पर आ जाता है, जिस कारण यह काफी बार धोखा भी खाते हैं। दिलफेंक होने कारण इस मूलांक को काफी बार मुसीबतों का सामना भी करना पड़ता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Rahu Gochar 2025: राहु गोचर से इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, कारोबार में भी मिलेगा फायदा
.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
कैसा होता है प्रेम संबंध
मूलांक 6 के जातकों के विवाह या प्रेम संबंध की बात की जाए, तो ये लोग अपने पार्टनर को खुश रखने की पूरी कोशिश करते हैं। इस मूलांक के जातक काफी रोमांटिक किस्म के होते हैं। आमतौर इनका गृहस्थ जीवन खुशहाल बीतता है, लेकिन कभी-कभी इन्हें वैवाहिक जीवन में कुछ कष्टों का भी सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें - Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी बल्ले-बल्ले
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।