Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    October 2023 Shubh Muhurat: पढ़िए अक्टूबर मास में पड़ने वाले शुभ दिन और मुहूर्त की सूची

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 04:00 PM (IST)

    October 2023 Shubh Muhurat अक्टूबर माह की शुरुआत होने जा रही है। इस मास को ज्योतिष दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हिन्दू धर्म में किस ...और पढ़ें

    October 2023 Shubh Muhurat: पढ़िए अक्टूबर में पड़ने वाले सभी शुभ मुहूर्त।
    October 2023 Shubh Muhurat: पढ़िए अक्टूबर में पड़ने वाले सभी शुभ मुहूर्त।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | October 2023 Shubh Muhurat: हिन्दू धर्म में किसी भी कार्य से पहले शुभ मुहूर्त अवश्य देखा जाता है। माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में मांगलिक कार्य करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और वह कार्य बिना किसा बाधा के संपन्न होता है। अंग्रेजी कैलेंडर का 10वां महीना अक्टूबर माह शुरू होने जा रहा है।

    इस महीने को ज्योतिष व आध्यात्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अक्टूबर माह के दौरान पितृ पक्ष के कारण कई प्रकार के मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे कार्य भी हैं, जिन्हें शुभ मुहूर्त देखकर किया जा सकता है। आइए जानते हैं पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, अक्टूबर मास में पड़ने वाले सभी शुभ मुहूर्त की सूची।

    अक्टूबर 2023 में शुभ मुहूर्त सूची

    सर्वार्थ सिद्धि योग

    ज्योतिष शास्त्र में सर्वार्थ सिद्धि योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। अक्टूबर मास में 01, 03, 04, 06, 08, 18, 22, 23, 27 और 30 अक्टूबर के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।

    अमृत सिद्धि योग

    माना जाता है कि अमृत सिद्धि योग में देवी-देवताओं की उपासना करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं। ऐसे में 18 और 27 अक्टूबर के दिन इस शुभ योग का निर्माण हो रहा है।

    खबरें और भी

    नामकरण मुहूर्त

    नामकरण के लिए 01, 04, 05, 08, 12, 15, 16, 22, 25 और 26 अक्टूबर का दिन शुभ रहेगा।

    अन्नप्राशन और कर्णवेध मुहूर्त

    अगस्त माह में बच्चे के अन्नप्राशन संस्कार के लिए 16, 23 और 26 अक्टूबर शुभ रहेगा। साथ ही कर्णवेध संस्कार के लिए 15 और 28 अक्टूबर का दिन उपयुक्त रहेगा।

    वाहन और प्रॉपर्टी खरीद मुहूर्त

    वाहन की खरीदारी के लिए 04, 08, 15, 23 और 25 अक्टूबर का दिन प्रॉपर्टी या घर इत्यादि की खरीदारी के लिए 04, 09, 10, 19 और 20 अक्टूबर उपयुक्त है।

    विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और उपनयन मुहूर्त

    कोई मुहूर्त नहीं है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिकत, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।