Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आप भी गलत तरीके से जप रहे हैं 'ॐ नमः शिवाय'? आजमाएं ये सही विधि, फिर देखें चमत्कार

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 04:00 PM (IST)

    शिव पुराण' के विद्येश्वर संहिता के अनुसार, 'ॐ नमः शिवाय' का निरंतर जप करने से मनुष्य को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। ...और पढ़ें

    Mantra Chanting Rules: इस तरीके से करें ॐ नमः शिवाय का जप (Image Source: AI-Generated)

    Mantra Chanting Rules: इस तरीके से करें ॐ नमः शिवाय का जप (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेक्स, नई दिल्ली। सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ (Lord Shiva) का है। हम सब अक्सर मंदिर जाते हैं या घर की पूजा में 'ॐ नमः शिवाय' (Om Namah Shivay) का जप करते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी महसूस किया है कि सालों तक जाप करने के बाद भी वो शांति या वो फल नहीं मिल रहा जिसकी आपने उम्मीद की थी?

    दरअसल, महादेव जितने भोले हैं, उनके मंत्र उतने ही प्रभावशाली हैं। इन मंत्रों का जपने करने का एक खास सलीका होता है। 'ॐ नमः शिवाय' केवल 5 अक्षरों का मंत्र (पंचाक्षरी) नहीं है। इसमें सृष्टि के पांचों तत्व- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश समाए हैं। जब हम इसका जप करते हैं, तो हम अपने भीतर के इन पांचों तत्वों को संतुलित कर रहे होते हैं।

    सोमवार को जाप की सही विधि

    • वैसे तो महादेव हर वक्त जागृत हैं, लेकिन सोमवार को 'ब्रह्म मुहूर्त' (सुबह 4 से 6 बजे) या प्रदोष काल (सूर्यास्त के समय) में किया गया जाप सबसे जल्दी असर दिखाता है।
    • स्नान के बाद सफेद या हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें।
    • अगर आप माला से जाप कर रहे हैं, तो हमेशा 'रुद्राक्ष' की माला का ही प्रयोग करें। हर मनके के साथ मंत्र का उच्चारण साफ़ और शांत मन से करें।
    • अगर आप भीड़ में हैं तो मन ही मन जप (मानसिक जप) करें, यह सबसे शक्तिशाली माना जाता है। अगर आप घर पर अकेले हैं, तो हल्का स्वर रखें ताकि मंत्र की ध्वनि आपके कानों तक पहुंचे।
    • जप शुरू करने से पहले शिवजी को याद करें और अंत में अपनी भूल-चूक के लिए क्षमा मांगें। महादेव भाव के भूखे हैं, शब्दों के नहीं।

    क्या कहते हैं शास्त्र?

    इस मंत्र की महिमा और इसके नियमों का सबसे विस्तृत वर्णन 'शिव पुराण' के विद्येश्वर संहिता में मिलता है। इसके अलावा 'लिंग पुराण' और 'स्कंद पुराण' में भी बताया गया है कि 'ॐ नमः शिवाय' का निरंतर जप करने से मनुष्य को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें- Gayatri Mantra: क्या 10 लाख जप से सच में मिटते हैं 3 जन्मों के पाप? जानें ब्रह्मवैवर्त पुराण का ये रहस्य

     यह भी पढ़ें- Navgrah Healing: कुंडली दोष से मिलेगी मुक्ति, ग्रहों के ये 9 मंत्र मन की अशांति को कर देंगे जड़ से खत्म

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी