वैशाख अमावस्या की रात घर के इन 5 कोनों में जलाएं दीपक, सात पीढ़ियों के पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
अमावस्या तिथि (Vaishakh Amavasya 2026) पितरों को समर्पित है। इस दिन पूजा-पाठ से सुख-शांति की प्राप्ति होती है। ...और पढ़ें

Vaishakh Amavasya Tips: वैशाख अमावस्या पर दीपक के उपाय। (Ai Generated image)
HighLights
पितरों की कृपा लिए दक्षिण मुखी दीपक जलाएं
शनि दोष से मुक्ति के लिए पीपल के नीचे दीपदान करें
मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में धन की कमी नहीं रहती है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने की अमावस्या का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। इसे 'सत्तू अमावस्या' भी कहा जाता है। पितृ पक्ष के अलावा यह साल की सबसे बड़ी तिथियों में से एक है, जब हम अपने पूर्वजों को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैशाख अमावस्या (Vaishakh Amavasya 2026) की काली रात में दीपक जलाने का एक विशेष विधान है।
ऐसी मान्यता है कि अगर इस रात घर के 5 विशेष स्थानों पर दीपक जलाया जाए, तो न केवल कुंडली से पितृ दोष शांत होता है, बल्कि घर की दरिद्रता भी दूर होती है। आइए जानते हैं कि वे कौन से स्थान हैं, जहां दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता है?
घर के इन 5 स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक

घर का मुख्य द्वार
अमावस्या की शाम को घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यह दीपक घर की नकारात्मकता को दूर करता है। साथ ही शुभता का आगमन होता है।
दक्षिण दिशा
दक्षिण दिशा पितरों की मानी जाती है। ऐसे में अमावस्या की रात घर के दक्षिण कोने में एक दीपक जलाकर उसका मुख दक्षिण की ओर रखें। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और परिवार को वंश वृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
रसोई घर
रसोई में जहां पीने का पानी रखा जाता है, वहां दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि पितृ जल के स्थान पर वास करते हैं। यहां दीपक जलाने से रोग-दोष से मुक्ति मिलती है।
तुलसी का पौधा
तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। अमावस्या पर तुलसी माता की पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
पीपल का पेड़ या ईशान कोण
अगर हो पाए, तो घर के पास किसी पीपल के पेड़ के नीचे सात मुखी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं। अगर बाहर नहीं जा सकते, तो घर के मंदिर या ईशान कोण में दीपक जलाएं। ऐसा करने से सोई हुई किस्मत जाग उठती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या पर करें ये 3 गुप्त उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति, बनेंगे सभी काम
यह भी पढ़ें- Vaishakh Amavasya 2026 Date: 17 या 18 अप्रैल, कब है वैशाख अमावस्या? जानें सही तारीख और पितृ दोष मुक्ति के उपाय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।