यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Palmistry: अमीर बनने के संकेत देते हैं हथेली के ये निशान, आज ही चेक करें अपना हाथ
Hast Rekha Shastra in Hindi हस्तरेखा शास्त्र द्वारा किसी व्यक्ति की हथेली पर मौजूद रेखाओं और निशानों के माध्यम से ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lucky Palm Marks: हस्त रेखा शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जिसमें व्यक्ति की हथेली की दिखाई देखकर उसके भविष्य से जुड़ी कई बातों का अंदाजा लगाया जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति के हाथ को देखकर उसके भविष्य और किस्मत के बारे में बहुत-सी बातों का पता लगाया जा सकता है। व्यक्ति के हाथ में बहुत से ऐसे निशान बनते हैं, जो उसे भाग्यशाली बनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं हथेली पर बनने वाले लकी निशानों के विषय में।
जब ऐसी हो भाग्य रेखा
हस्तरेखा शास्त्र में भाग्य रेखा को व्यक्ति के भाग्य से जोड़कर देखा जाता है। अगर किसी व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा सीधी होती है और कहीं से टूटी नहीं होती, तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही यह भी माना गया है कि जिस व्यक्ति की भाग्य रेखा जितनी गहरी होती है उसे उतने ही धन की प्राप्ति होती है।
एक्स (X) का निशान
जब व्यक्ति के हाथ में गुरु पर्वत के ठीक नीचे एक्स (X का निशान बनता है, तो माना जाता है कि वह व्यक्ति धनवान बनने वाला है। ऐसे लोग ज्यादातर शादी के बाद अमीर बनते हैं। इन्हें जीवन में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। यह जीवन में तरक्की प्राप्त करते हैं, साथ ही इनके मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।
अंगूठे के पास ऐसा चिन्ह
कुछ लोगों के अंगूठे में यव का निशान (phoenix eye) पाया जाता है। हथेली में ऐसा निशान होने पर व्यक्ति को बहुत ही भाग्यशाली समझा जाता है, क्योंकि यह लोग जीवन में बहुत ही पैसा कमाते हैं। इन्हें करियर के क्षेत्र में नहीं ऊंचाइयां हासिल होती हैं।
स्वस्तिक का निशान
स्वस्तिक का निशान हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति के दो जगह यानी गुरु पर्वत पर यानी तर्जनी उंगली के नीचे और बुध पर्वत पर यानी अंगूठे के नीचे स्वस्तिक का निशान बनता है, तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली समझ जाता है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
