Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाथ की रेखाएं ही नहीं, हथेली का रंग भी बताता है आपका बैंक बैलेंस, जानिए इससे जुड़े रहस्य

    Updated: Fri, 08 May 2026 05:45 PM (IST)

    क्या आपकी हथेली भी गुलाबी है? सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अपनी हथेली के रंग से जुड़े राज जानते हैं। ...और पढ़ें

    Palmistry: हथेली के रंग में छिपा है आपकी अमीरी का राज। (Ai Generated Image)

    Palmistry: हथेली के रंग में छिपा है आपकी अमीरी का राज। (Ai Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हमारे शरीर का हर अंग हमारे व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में कुछ न कुछ कहता है। अक्सर लोग भविष्य जानने के लिए केवल हाथ की रेखाओं पर ध्यान देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी हथेली का रंग आपकी आर्थिक स्थिति और बैंक बैलेंस का सबसे बड़ा संकेत दे सकता है?

    हथेली का रंग आपकी ऊर्जा, सेहत और जीवन में आने वाली समृद्धि को दिखाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि हथेली का रंग समय-समय पर बदलता रहता है, जो व्यक्ति के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव को दिखाता है, तो आइए यहां जानते हैं हथेलियों से जुड़े रहस्य।

    hatheli ka rang 1

    Ai Generated Image

    गुलाबी हथेली

    सामुद्रिक शास्त्र में गुलाबी रंग की हथेली को सबसे शुभ मानी गई है, जिन लोगों की हथेली का रंग गुलाबी होता है, वे भाग्य के धनी होते हैं। ऐसे लोगों के पास धन की कमी कभी नहीं होती। इनका बैंक बैलेंस हमेशा बढ़ता रहता है और इन्हें कम मेहनत में भी अच्छी सफलता मिलती है। ये लोग स्वभाव से खुशमिजाज और दयालु होते हैं।

    लाल हथेली

    लाल रंग की हथेली वाले जातक बहुत ही ऊर्जावान और गुस्से वाले होते हैं। आर्थिक दृष्टि से देखें तो इन्हें जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं। हालांकि, इन्हें अचानक धन लाभ के योग भी बनते हैं। ये लोग शारीरिक मेहनत वाले कामों में बहुत सफल होते हैं, लेकिन इन्हें अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत होती है।

    खबरें और भी

    सफेद या पीली हथेली

    सफेद रंग की हथेली आध्यात्मिक झुकाव को दिखाती है, लेकिन आर्थिक रूप से यह संघर्ष का संकेत है। ऐसे लोगों को धन कमाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है। वहीं, आर्थिक रूप से भी पीला रंग धन के खर्च होने का प्रतीक माना जाता है।

    गहरी हथेली

    अगर हथेली का रंग साफ न होकर कालापन लिए हुए है, तो यह जीवन में संघर्ष को दिखाता है। ऐसे जातकों को सफलता मिलने में देरी होती है और कई बार इन्हें कारोबार में घाटे का सामना भी करना पड़ता है। माना जाता है कि इन्हें सफलता पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।

    यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: पीठ के बल सोना या करवट लेना? आपकी 'स्लीप पोजीशन' में छिपे हैं भविष्य के संकेत

    यह भी पढ़ें- गाल का तिल सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, अच्छी किस्मत का भी है राज, जानिए सामुद्रिक शास्त्र के ये गुप्त संकेत!

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।