Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Palmistry Secrets: हाथ के मंगल पर्वत पर गोले का निशान, शत्रुओं पर दिलाता है जीत

    Updated: Tue, 03 Jun 2025 01:13 PM (GMT+05:30)

    palmistry future prediction हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हथेली पर मंगल पर्वत पर गोले का निशान कई रहस्य खोलता है। ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति म ...और पढ़ें

    Palmistry Secrets: जीवन में चुनौतियां खूब आती हैं और वो ही आपको मजबूत भी बनाती हैं।
    Palmistry Secrets: जीवन में चुनौतियां खूब आती हैं और वो ही आपको मजबूत भी बनाती हैं।

    HighLights

    1. ऐसे व्यक्ति को जीवन में धन, संपत्ति खूब मिलती है।
    2. पैतृक संपत्ति का सुख भी ऐसे लोगों को मिलता है।
    3. हालांकि, उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हाथों की चंद लकीरें और उन पर बने निशान आपके भविष्य को लेकर कई रहस्य खोल सकते हैं। इसी कड़ी में हम आज आपको बता रहे हैं कि यदि आपकी हथेली में गोलाकार निशान मंगल पर्वत (mars mount palmistry) पर बना है, तो आपकी किस्मत क्या दे सकती है।

    इस पर्वत पर बने निशान भाग्य से जुड़ी कई बातें बताते हैं। मंगल को ज्योतिष में ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। कमांडर किसी से नहीं डरता है। मंगल पर्वत पर बना गोल चिह्न भी आपके बारे में यही बताता है कि आप जिंदगी में किसी से न डरेंगे और न किसी के आगे सरेंडर करेंगे। 

    चाहें जैसी भी चुनौती आ जाए, चाहें मुश्किल कितनी भी बड़ी क्यों न हो। हथेली के मंगल पर्वत पर जिन लोगों के गोल निशान होता है, वो हार नहीं मानते हैं। चुटकियों में चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी ऊर्जा लगा देते हैं। उनकी यही जिजीविषा शत्रुओं पर विजय दिलाने में सहायक होती है। 

    चुनौतियां आकर बनाती हैं मजबूत

    मंगल पर्वत पर गोल चिह्न यदि बना है, तो एक बात तो तय है कि आपके जीवन में कई कठिनाइयां भी आएंगी। मगर, यदि आप उनसे जूझने के लिए एक बार तैयार हो जाएंगे, तो यही चुनौतियां आपको मजबूत भी बना देंगी।हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, मंगल पर्वत पर गोले का निशान वाला व्यक्ति जीवन में धन और संपत्ति भी प्राप्त करता है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Palmistry Secrets: हाथ के चंद्र पर्वत पर गोले का निशान, तो पानी की जगहों पर न करें खिलवाड़

    दरअसल, मंगल जमीन का भी कारक होता है। ऐसे लोगों के पास अपनी मेहनत से बनाया हुआ घर या जमीन भी होती है। पैतृक संपत्ति का सुख भी कुछ लोगों को मिलता जरूर है। मंगल का प्रभाव जीवन में अधिक होने की वजह से ऐसे लोग ऊर्जा से भरे हुए होते हैं। 

    बस अपने स्वास्थ्य का रखें ख्याल 

    हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली के मंगल पर्वत पर गोले का निशान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की तरफ भी इशारा करता है। लिहाजा, ऐसे लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहिए। खासतौर पर दिल संबंधी समस्याओं होने पर उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- कौन है निकोलस औजुला, जिसकी 2025 को लेकर की गई भविष्यवाणी ने मचा दिया है हंगामा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।