Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Palmistry Secrets: सूर्य पर्वत पर हो गोल निशान, तो जानिए कैसी होगी आपकी जिंदगी

    Updated: Fri, 30 May 2025 04:00 PM (IST)

    palmistry future prediction हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार सूर्य पर्वत पर गोलाकार निशान शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना अधि ...और पढ़ें

    palmistry future prediction: जानिए क्या कहता है हथेली पर बना ये निशान।
    palmistry future prediction: जानिए क्या कहता है हथेली पर बना ये निशान।

    HighLights

    1. सरकार से जुड़े कामों में सफलता मिलती है।
    2. ऐसे जातक धार्मिक और ईमानदार होते हैं।
    3. ऐसे लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अपने हाथ को आप दिन में कई बार देखते होंगे। यदि आपको ऐसे में पता चल जाए कि आपकी अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर के नीचे अगर गोलाकार चिह्न बना है, तो कैसा रहेगा। यह निशान आपको आपके भविष्य के बारे में क्या बता सकता है।  

    इसे जानने के लिए आपको हस्तरेखा विशेषज्ञ के पास जाने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताएंगे कि आपकी हथेली में गोलाकार निशान सूर्य पर्वत (sun mount palmistry) पर बना है, तो आपकी किस्मत क्या दे सकती है।

    हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, सूर्य पर्वत पर गोलाकार निशान (circular mark on sun mount) को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति यदि किसी सरकारी नौकरी की तैयारी पूरी मेहनत से करता है, तो उसे सफलता मिलने की संभावना बहुत अधिक होती है। 

    यदि किसी कारण से सरकारी नौकरी नहीं मिलती है, तो भी वह सरकार से जुड़े काम करने पर सफलता हासिल कर सकता है। यदि सरकारी नौकरी नहीं मिली, तो प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हुए भी वह प्रशासनिक पद या लीडरशिप के रोल में रह सकता है। 

    पद और प्रतिष्ठा मिलती है 

    दरअसल, सूर्य को पिता, मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा का कारक भी मान जाता है। लिहाजा, सूर्य पर्वत के नीचे गोले का निशान (circular mark on sun mount) बताता है कि व्यक्ति के पिता भी प्रतिष्ठित व्यक्ति होंगे।

    खबरें और भी

    उसे पिता से भी अच्छी खासी संपत्ति मिलेगी। ऐसे लोगों को पैतृक संपत्ति से लाभ भी होता है। इसके अलावा ऐसे जातकों को समाज में बहुत मान-सम्मान मिलता है। वे जहां भी जाते हैं, राजाओं की तरह उनका सम्मान किया जाता है। 

    यह भी पढ़ें- Dream Astrology: सपने में लड़ाई देखने का क्या मतलब होता है, रियल लाइफ से जुड़ा है नाता

    धार्मिक और ईमानदार होते हैं 

    सूर्य को धर्म से जोड़कर भी देखा जाता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, सूर्य पर्वत पर गोल निशान वाले लोग बहुत धार्मिक होते हैं। पूजा-पाठ और धर्म-कर्म में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इन्हें कोई गलत बात बर्दाश्त नहीं होती है। अपने काम के प्रति ऐसे लोग बहुत ईमानदार होते हैं। 

    विषम परिस्थिति में नहीं डरते 

    सूर्य पर्वत पर गोले का निशान सात्विक जीवन और उच्च विचार का भी संकेत देता। ऐसे लोगों के विचार बहुत अच्छे होते हैं और वे समाज की भलाई के लिए सोचते हैं। यदपि उन्हें कई बार गुस्सा बहुत तेज आता है। मगर, यह गुस्सा किसी को नुकसान पहुंचाने की जगह लोगों की भलाई के लिए होता है। 

    यह भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर करें विष्णु सहस्रनाम का पाठ, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।