यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Palmistry Secrets: शुक्र पर्वत पर गोले का निशान लग्जरी बहुत देता है, लेकिन ये चेतावनी भी पढ़ लें
palmistry future prediction हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में शुक्र पर्वत पर गोलाकार निशान का विशेष महत्व है। यह निशान बताता है कि व्यक्ति विपर ...और पढ़ें

HighLights
- शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक है।
- इसलिए शुक्र के प्रभाव को संयम से भोगना चाहिए।
- वैवाहिक संबंध हो सकते हैं खराब यौन रोग का भी खतरा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हाथों की लकीरें और उन पर बने निशान आपके भविष्य को लेकर कई रहस्य खोल सकते हैं। इसी कड़ी में हम आज आपको बता रहे हैं कि यदि आपकी हथेली में गोलाकार निशान शुक्र पर्वत (Venus mount palmistry) पर बना है, तो आपकी किस्मत क्या दे सकती है।
मगर, आगे पढ़ने से पहले एक चेतावनी जरूर पढ़ लें कि शुक्र को आपने अपने ऊपर हावी होने दिया, तो यह यौन रोग की आशंका को बढ़ा सकता है। इसलिए शुक्र ग्रह जब अच्छे फल दे रहा हो, तो उसे संयम के साथ भोगना चाहिए।
ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, विलासिता पूर्ण जीवन और भौतिक सुखों से जुड़ा माना जाता है। शुक्र ग्रह के बलवान होने पर व्यक्ति खुद को बहुत मेंटेन रखता है। परफ्यूम लगाने का शौकीन होता है। उसकी बातों से विलासिता झलकती है।

महंगी चीजें ही आती हैं पसंद
शुक्र के मजबूत होने पर व्यक्ति को महंगी चीजें ही पसंद आती हैं। वह जब भी बात करता है, तो ब्रांड की बात करता है। उसे हर वो चीज पसंद होती है, जिसको देखकर लोग आकर्षित हों। जिसकी तारीफ किए बिना लोग न रह सकें।
खबरें और भी
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में अंगूठे के नीचे का स्थान शुक्र पर्वत कहलाता है। यदि यह जगह उभरी हुई है, तो शुक्र मजबूत स्थिति में होता है। ऐसा होने पर ऊपर बताई गई चीजें बहुतायत में मिलती हैं। इसके आलावा यह व्यक्तित्व भी ऐसा बना देता है कि विपरीत लिंग का व्यक्ति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाता है।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: वास्तु के अनुसार जानिए कैसा रखें बेडरूम का रंग, किन चीजों को करने से बचें
कामुकता बढ़ा देता है
साथ ही यदि इस जगह पर गोले का निशान बना हो, तो यह बताता है कि आपको सवाधान रहने की जरूरत है। हथेली के शुक्र पर्वत पर गोले का निशान होने पर व्यक्ति विपरीत लिंग के प्रति अधिक रुचि रखता है। उसकी कामुकता बढ़ जाती है।
ऐसी स्थिति में व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में संघर्ष हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी या संघर्ष हो सकते हैं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने पर यौन रोग होने की आशंका भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानी, जीवन में नहीं मिल रहा सुख… शुक्र को ऐसे करें मजबूत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।