विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगल पर्वत पर त्रिभुज का बना हो चिह्न, जानिए कैसे होती है उनकी पर्सनैलिटी

Published: Fri, 25 Jul 2025 03:00 PM (IST)

हथेली में मंगल पर्वत पर त्रिभुज का निशान शुभ माना जाता है। यह व्यक्ति के साहस धैर्य और निर्णय लेने ...और पढ़ें

व्यक्ति के साहस, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाता है मंगल पर्वत पर बना त्रिभुज का निशान।
व्यक्ति के साहस, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाता है मंगल पर्वत पर बना त्रिभुज का निशान।

HighLights

  1. टूटा हुआ त्रिभुज अशुभ माना जाता है।
  2. यह संकीर्ण सोच और संघर्ष को दर्शाता है।
  3. स्पष्ट त्रिभुज व्यक्ति को धन और यश देता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हथेली में हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा के बीच के नीचे और जीवन रेखा के ऊपर वाला भाग मंगल का होता है। मंगल पर्वत पर त्रिभुज का निशान (Triangle meaning on Mars mount) हस्तरेखा विज्ञान में एक महत्वपूर्ण और शुभ संकेत माना जाता है। यह व्यक्ति के साहस, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाता है। 

मंगल पर्वत पर बना त्रिभुज का चिह्न (fortune signs in Palmistry) बताता है कि व्यक्ति को जीवन में धन और यश भरपूर मात्रा में मिलेगा। वह रिस्क लेने में किसी से नहीं डरेगा। ऐसे लोगों की जिंदगी का फलसफा “रिस्क है, तो इश्क है’ वाला होता है। 

मंगल पर्वत पर त्रिभुज का निशान बताता है कि व्यक्ति साहसी, धैर्यवान और किसी भी परिस्थिति का डटकर सामना कर सकेगा। मंगल ऊर्जा का कारक होता है और ग्रहों में सेनापति होता है। लिहाजा, ऐसे लोगों में तुरंत फैसले लेने की क्षमता होती है, जो उन्हें जीवन में सफलता दिलाती है। 

सेनापति की तरह करते हैं काम 

ऐसे लोगों में सेनापति बनने की संभावना होती है। जरूरी नहीं है कि वे किसी युद्ध में ही भाग लें। वे किसी कॉर्पोरेट कंपनी के कर्मचारी या बिजनेसमैन भी हो सकते हैं। वो चाहें जिस भी पेशे में हों, अपनी तरह के लोगों को लीड करते हुए उनकी तरफ से लड़ते हुए दिखेंगे।

मंगल पर्वत पर त्रिभुज का निशान शुभ माना जाता है। यह व्यक्ति को कार्य में अच्छे परिणाम प्राप्त करने में मदद करता है। ऐसे लोग कभी भी हार नहीं मानते हैं। 

यह भी पढ़ें- Hariyali Teej vs Hartalika Teej: हरियाली और हरितालिका तीज में है अंतर, जानिए कौन सी कब मनाई जाती है

अगर त्रिभुज टूटा हुए हो तो… 

कई लोगों की हथेली के मध्य में त्रिभुज तो होता है, लेकिन वह अस्‍पष्‍ट या टूटा हुआ होता है। इसे अशुभ माना जाता है। मंगल पर्वत पर इस तरह के निशान वाले लोगों का स्वभाव अच्छा नहीं होता है। उनकी सोच संकीर्ण होती है और धन कमाने के लिए भी उनको बहुत संघर्ष करना पड़ता है। 

इन लोगों के पास जो भी पैसा आता है, तो बचा नहीं पाते हैं। इतना ही नहीं, इन लोगों का चरित्र भी संदेह पैदा करने वाला होता है। यदि त्रिभुज दोषपूर्ण है, तो ऐसे लोग कायर होते हैं और कुछ मामलों में वो निर्दयी भी हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- हरियाली तीज का चंद्रमा से है संबंध, जानिए इस दिन आपको क्या करना चाहिए

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।