यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Panchak February 2024: फरवरी में इस दिन से लग रहा है पंचक, अशुभ परिणाम से बचने के लिए ध्यान रखें ये बातें
February Panchak 2024 हिंदू धर्म में माना गया है कि शुभ मुहूर्त देखकर किया गया कार्य व्यक्ति को अच्छे परिणाम देता है। वहीं पंचक एक ऐसी अवधि है जिसे शु ...और पढ़ें

HighLights
- पंचक के दौरान नहीं किए जाते मांगलिक कार्य।
- फरवरी 2024 में भी लगने जा रहे हैं मृत्यु पंचक।
- पंचक के दौरान रखनी चाहिए कुछ सावधानियां।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Panchak 2024: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, पंचक एक ऐसी अवधि है, जिसमें किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते, वरना इसका शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होता। इस अवधि के दौरान व्यक्ति को कुछ विशेष नियमों का ध्यान रखना होता है, ताकि अशुभ मानी गई इस अवधि का उसपर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। ऐसे में आइए जानते हैं कि फरवरी माह 2024 में पंचक कब से शुरू हो रहे हैं। साथ ही जानते हैं इससे जुड़े कुछ नियम।
फरवरी में इस दिन से लग रहे हैं पंचक
पंचांग के अनुसार, जनवरी माह में पंचक का आरंभ 10 फरवरी, शनिवार के दिन सुबह के 10 बजकर 02 मिनट पर हो रहा है। वहीं, इसका समापन 14 फरवरी बुधवार के दिन सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर होगा।
क्या होते हैं पंचक
हर महीने में कुछ ऐसे दिन होते हैं, जब किसी भी प्रकार के शुभ या मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। पंचक असल में अशुभ नक्षत्रों का योग होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब पंचक की अवधि शनिवार से शुरू होती है, तो उन्हें बहुत-ही अशुभ माना जाता है। ऐसे में व्यक्ति को इस पंचक के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इसे मृत्यु पंचक के नाम से जाना जाता है। ऐसे में जनवरी माह की तरह फरवरी माह में भी मृत्यु पंचक लगने जा रहे हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
मान्यताओं के अनुसार, पंचक के दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, गृह निर्माण जैसे शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही पंचक के दौरान लेन-देन या सौदे करना भी शुभ नहीं माना जाता है, ऐसा करने पर व्यक्ति को धन की हानि झेलनी पड़ सकती है। व्यक्ति को पंचक की अवधि में दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करने से भी बचना चाहिए।
खबरें और भी
अगर किसी कारणवश इस दिशा में यात्रा करनी भी पड़े, तो ऐसे में यात्रा शुरू करने से पहले कुछ कदम पीछे मुड़ें और फिर दक्षिण दिशा में यात्रा शुरू करें। इसके साथ ही पंचक के दौरान चारपाई बनवाने या छत ढलवाने की भी मनाही होती है। क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति को धन हानि, गृह क्लेश की स्थिति बन सकती है।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहे।