यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Parivartini Ekadashi 2023: परिवर्तिनी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, मिट जाएंगे सभी पाप
Parivartini Ekadashi 2023 परिवर्तिनी एकादशी तिथि पर दुर्लभ सुकर्मा योग समेत कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इन योगों में भगवान विष्णु की पूजा करने ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है।
- इस दिन साधक विधि-विधान से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा-अर्चना करते हैं।
- यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Parivartini Ekadashi 2023: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रख साधक श्रद्धा भाव और विधि-विधान से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा-अर्चना करते हैं। इस व्रत के पुण्य प्रताप से जातक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। साथ ही सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। धन संबंधी परेशानी भी दूर हो जाती है। यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस एकादशी तिथि पर दुर्लभ 'सुकर्मा' योग समेत कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इन योगों में भगवान विष्णु की पूजा करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है। एकादशी तिथि पर दान करने का भी विधान है। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो परिवर्तिनी एकादशी पर विधि-विधान से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही राशि अनुसार इन चीजों का दान करें। आइए जानते हैं-
.jpg)
राशि अनुसार करें दान
- मेष राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने हेतु लाल रंग के फूल और वस्त्र का दान करें। आप चाहे तो मंदिर में भी इन चीजों को पूजा हेतु दे सकते हैं।
- वृषभ राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी के दिन सार्वजनिक स्थान पर दूध, छाछ, लस्सी आदि चीजों का दान करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- मिथुन राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी पर विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके पश्चात, विवाहित स्त्री को हरी चूड़ियां दान में दें। साथ ही गौशाला में चारा हेतु धन का दान करें।
- कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु परिवर्तिनी एकादशी पर गरीब एवं जरूरतमंदों को सफेद रंग के कपड़े दान में दें। साथ ही दूध, दही, चावल, माखन, मिश्री आदि चीजों का दान करें।
- सिंह राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी पर मसूर दाल, गुड़, शहद आदि चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है।
- कन्या राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी तिथि पर मंदिर में नीले रंग का वस्त्र दान करें। साथ ही सुहागिन महिलाओं को नीले रंग की साड़ी उपहार में दे सकते हैं।
- तुला राशि के जातक लक्ष्मी नारायण मंदिर में चांदी का दान करें। साथ ही जरूरतमंदों को भोजन हेतु धन का दान करें।
- वृश्चिक राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी पर लाल रंग के कपड़े का दान करें। साथ ही लाल मिर्च का भी दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से मंगल का प्रभाव कम होता है।
- धनु राशि के जातक अपने आराध्य भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करें। साथ ही इस दिन पीले रंग का वस्त्र, हल्दी, चंदन, बेसन आदि चीजों का दान करें।
- मकर राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने हेतु जरूरतमंदों को खाना खिलाएं। साथ ही कंबल का दान करें। इस उपाय को करने से शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है।
- कुंभ राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी तिथि पर राहगीरों को शर्बत पिलाएं। आर्थिक स्थिति के अनुसार धन का दान करें।
- मीन राशि के जातक अपने आराध्य भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करें। इसके पश्चात, केसर मिश्रित दूध वितरण करें। साथ ही केले, पीले रंग के वस्त्र, बेसन के लड्डू आदि चीजों का दान करें।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'