यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Paush Amavasya 2024: अमावस्या पर किन वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए?
पौष अमावस्या का दिन हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। यह दिन पितरों को समर्पित है। इस साल वैदिक पंचांग के अनुसार 30 दिसंबर 2024 दिन सोमवार को पौष ...और पढ़ें

HighLights
- अमावस्या तिथि सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है।
- अमावस्या हर महीने आती है।
- अमावस्या पर पूजा और व्रत करने से पापों का नाश होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पौष अमावस्या का बहुत ही धार्मिक महत्व है। साल 2024 में पौष अमावस्या दिन सोमवार, 30 दिसंबर को मनाई जाएगी। इसे दर्श अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस तिथि पर विभिन्न प्रकार के अनुष्ठानों और पितरों से जुड़े कार्य होते हैं। कहते हैं कि यह पूर्वजों की पूजा के लिए बहुत ही अहम माना जाता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में इस महत्वपूर्ण तिथि (Paush Amavasya Daan) पर कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिनका दान नहीं करना चाहिए, आइए उनके बारे में जानते हैं।
.jpg)
पौष अमावस्या पर न करें इन चीजों का दिन (Do Not Do These Things On Paush Amavasya)
पौष अमावस्या के दिन लोहे की वस्तुएं, सरसों तेल, नमक, चमड़े की वस्तुएं, और तामसिक चीजों का दान करने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि इस तिथि पर इन चीजों का दान करने से घर की बरकत रुकती है। साथ ही इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भले ही आप इस दिन ज्यादा पूजा-पाठ न करें, लेकिन इन वस्तुओं का दान करने से बचें।
हालांकि इस दिन आप तिल, गर्म कपड़े और घी आदि का दान कर सकते हैं। इनका दान करने से जीवन में आने वाली सभी भय-बाधाओं का अंत होता है।
यह भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi 2025 Date: विनायक चतुर्थी की डेट को लेकर न हो कन्फ्यूज, एक क्लिक में देखें सही तारीख
पौष अमावस्या पर रखें इन बातों का ध्यान
अमावस्या पर पितरों का तर्पण जरूर करना चाहिए। इस मौके पर मांगलिक कार्यों को करने से पूरी तरह बचना चाहिए। इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दिन किसी गरीब को भोजन और कपड़ों का दान जरूर करना चाहिए। इस तिथि पर किसी के साथ विवाद नहीं करना चाहिए।
यह दिन पितरों की पूजा के लिए बहुत ही खास होता है इसलिए इस दिन पितरों से जुड़ा किसी भी प्रकार का काम किया जा सकता है। इस दिन ज्यादा से ज्यादा धार्मिक यात्रा करनी चाहिए। इस दिन सात्विकता का पालन करना बहुत जरूरी होता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Phulera Dooj 2025 Date: नए साल में कब है फुलेरा दूज? नोट करें डेट और शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।