Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paush Amavasya 2024: साल की पहली अमावस्या पर करें तुलसी के ये उपाय, बना रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

    Updated: Tue, 09 Jan 2024 10:54 AM (IST)

    Tulsi Ke Upay on Amavasya हिंदू धर्म में तुलसी को एक बेहद ही पवित्र पौधा माना जाता है इसकी सुबह शाम पूजा की जाती है। ऐसे में आप अमावस्या तिथि पर तुलसी ...और पढ़ें

    Paush Amavasya 2024: साल की पहली अमावस्या पर करें तुलसी के ये उपाय।
    Paush Amavasya 2024: साल की पहली अमावस्या पर करें तुलसी के ये उपाय।

    HighLights

    1. सनातन धर्म में विशेष महत्व रखती है अमावस्या तिथि।
    2. पौष माह में मनाई जाएगी साल 2024 की पहली अमावस्या।
    3. अमावस्या पर तुलसी के विशेष उपाय से प्रसन्न हो सकती हैं मां लक्ष्मी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Paush Amavasya 2024 Date: सनातन धर्म में अमावस्या की तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की 15 वीं तिथि अमावस्या तिथि कहलाती है। पौष माह में पड़ने वाली अमावस्या साल 2024 की पहली अमावस्या होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि पौष अमावस्या के दिन तुलसी में क्या अर्पित करने से व्यक्ति को लाभ मिल सकता है।

    पौष अमावस्या शुभ मुहूर्त (Amavasya Shubh Muhurat)

    पौष माह की अमावस्या तिथि 10 जनवरी, 2024 को रात 08 बजकर 10 मिनट पर प्रारंभ हो रही है। साथ ही इस तिथि का समापन 11 जनवरी के दिन शाम 05 बजकर 26 मिनट पर होगा। ऐसे में साल 2024 की पौष अमावस्या 11 जनवरी, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी।

    अमावस्या का महत्व

    हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस तिथि पर भगवान विष्णु, महादेव और सूर्य की उपासना की जाती है। साथ ही अमावस्या तिथि पितरों का तर्पण आदि करने के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में साधक इस तिथि पर दान-पुण्य आदि करके शुभ फल प्राप्त कर सकता है।

    जरूर अर्पित करें ये चीज

    अमावस्या तिथि पर तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें। ऐसा करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। इसके साथ ही अमावस्या पर तुलसी में कच्चा दूध अर्पित करें और तुलसी जी के समक्ष एक दीपक जरूर जलाएं। इसके बाद जीवन की सुख-समृद्धि के लिए कामना करें।

    खबरें और भी

    मिलेंगे कई लाभ

    अमावस्या के दिन एक पीले रंग का धागा लेकर उसमें 108 गांठ लगाएं। इसके बाद इस धागे को तुलसी के पौधे में बांध दें और तुलसी जी की पूजा करें। ऐसा करने से व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही आप इस दिन तुलसी पर लाल कलावा भी बांध सकते हैं। इससे भी व्यक्ति को कई तरह के लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी