Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paush Month Festival List 2025: सोमवती अमावस्या से लेकर पौष पूर्णिमा तक, देखें व्रत-त्योहार की सही डेट

    Updated: Tue, 10 Dec 2024 03:58 PM (IST)

    पौष माह को अगहन के नाम से जाना जाता है। मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा के समापन के बाद से ही पौष माह की शुरुआत होती है। इस माह में खरमास आरंभ होता है। इस ...और पढ़ें

    Paush Month Festival List 2025: पौष माह मनाए जाएंगे ये पर्व
    Paush Month Festival List 2025: पौष माह मनाए जाएंगे ये पर्व

    HighLights

    1. जल्द ही पौष माह की शुरुआत होने वाली है।
    2. पौष माह में सूर्य देव की पूजा होती है।
    3. खरमास में शुभ काम नहीं किए जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Paush Month Festival Calendar 2025: पंचांग के अनुसार, पौष माह की शुरुआत 16 दिसंबर से हो रही है। वहीं, इसका समापन अगले साल यानी 13 जनवरी को होगा, जिसके बाद माघ माह की शुरुआत होगी। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, पौष माह दसवां महीना होता है। इस माह में सूर्य देव और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। पौष माह में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों का विशेष महत्व है। जैसे- सफला एकादशी, सोमवती अमावस्या, गुरु गोबिंद सिंह जयंती, महाकुंभ मेला, पुत्रदा एकादशी समेत आदि। ऐसे में चलिए आपको इस आर्टिकल में बताएंगे इस माह कब-कौन सा व्रत और पर्व ( Paush Month Vrat and Puja List) मनाया जाएगा।

    पौष माह के व्रत और त्योहार की लिस्ट (Paush Month Festivals List 2025)

    • 18 दिसंबर को संकष्टी गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी।  
    • 22 दिसंबर को कालाष्टमी व्रत किया जाएगा।  
    • 25 दिसंबर को क्रिसमस है।  
    • 26 दिसंबर को कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी का व्रत किया जाएगा।
    • 28 दिसंबर को प्रदोष व्रत है।  
    • 29 दिसंबर को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।  
    • 30 दिसंबर को वर्ष की सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी।  
    • 01 जनवरी नववर्ष की शुरुआत होगी। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करना शुभ होगा, क्योंकि नववर्ष की शुरुआत नववर्ष के साथ हो रही है।  
    • 03 जनवरी को वरद चतुर्थी मनाई जाएगी।  
    • 06 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती है।  
    • 07 जनवरी को दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।  
    • 10 जनवरी को पौष माह के शुक्ल पक्ष में वैकुंठ एकादशी व्रत किया जाएगा। इसे पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।  
    • 11 जनवरी को पौष का अंतिम प्रदोष व्रत और रोहिणी व्रत है।
    • 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती है।  
    • 13 जनवरी को पौष माह का समापन होगा। इसी दिन पौष पूर्णिमा और लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही महाकुंभ की शुरुआत होगी।

    यह भी पढ़ें: Putrada Ekadashi 2024 Date: कब है पौष पुत्रदा एकादशी? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    कुंभ पर्व 2025 शाही स्नान तिथियां (Kumbh 2025 Snan Dates)

    महाकुंभ की शुरुआत पौष पूर्णिमा स्नान के साथ होती है, इस वर्ष यह पर्व 13 जनवरी 2025 को है। वहीं, अगले महीने यानी महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को अंतिम स्नान के साथ कुंभ पर्व का समापन होगा।

    महाकुंभ की शाही स्नान की तिथियां

    14 जनवरी 2025- मकर संक्रांति

    29 जनवरी 2025 - मौनी अमावस्या

    3 फरवरी 2025 - बसंत पंचमी

    12 फरवरी 2025 - माघी पूर्णिमा

    26 फरवरी 2025 - महाशिवरात्रि

    यह भी पढ़ें: Paush Festival List 2024: गीता जयंती से सफला एकादशी तक, दिसंबर महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

      

    खबरें और भी