Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paush Purnima 2025 Upay: पौष पूर्णिमा के इन उपाय से चमकेगी फूटी किस्मत, प्रसन्न होगी मां लक्ष्मी

    Updated: Fri, 03 Jan 2025 06:15 PM (IST)

    सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विधिपूर्वक श्रीहरि के संग धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती ...और पढ़ें

    Paush Purnima 2025: इन उपाय से जीवन होगा खुशहाल
    Paush Purnima 2025: इन उपाय से जीवन होगा खुशहाल

    HighLights

    1. पूर्णिमा तिथि को शुभ माना जाता है।
    2. इस दिन पवित्र नदी में स्नान किया जाता है।
    3. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, पौष माह में पूर्णिमा का पर्व 13 जनवरी (Kab Hai Paush Purnima 2025) को मनाया जाएगा। इसी दिन से महाकुंभ की शुरुआत हो रही है। धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। अगर आप अपने जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो पौष पूर्णिमा के दिन उपाय जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि कुछ उपाय को करने से जातक की किस्मत चमक सकती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं पौष पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले उपाय के बारे में।  

    पौष पूर्णिमा 2025 डेट और टाइम (Paush Purnima 2025 Date and Time)

    पंचांग के अनुसार, पौष पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 जनवरी को दोपहर 05 बजकर 03 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 14 जनवरी को रात्रि को 03 बजकर 56 मिनट पर होगा। ऐसे में पौष पूर्णिमा 13 जनवरी (Kab Hai Paush Purnima 2025) को मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Purnima 2025 Date: पौष महीने में इस दिन करें श्रीसत्यनारायण भगवान की पूजा, जीवन की हर समस्या होगी दूर

    पौष पूर्णिमा के उपाय

    • यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए कामना करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी खत्म होती है। साथ ही धन से तिजोरी भरी रहती है।  
    • मानसिक तनाव को खत्म करने के लिए पौष पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की पूजा करें  और महादेव का कच्चे दूध से अभिषेक करें। मान्यता है कि इस टोटके को करने से मानसिक तनाव दूर होता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।  
    • अगर आप मां तुलसी की कृपा करना चाहते हैं, तो पौष पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे में कच्चे दूध से अर्घ्य दें। इसके बाद मां तुलसी से सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए कामना करें। इससे मां तुलसी प्रसन्न होती हैं और सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।  

    यह भी पढ़ें: Puah purnima 2025 Date: कब है साल की पहली पूर्णिमा? अभी नोट करें डेट और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है। 

    खबरें और भी