Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paush Purnima 2025: पौष पूर्णिमा के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, कभी नहीं होगी धन की कमी

    Updated: Sat, 11 Jan 2025 10:46 AM (IST)

    पौष पूर्णिमा 13 जनवरी (Paush Purnima 2025 Date) को मनाई जाएगी। हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष के अंत में पौष पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गंगा ...और पढ़ें

    Paush Purnima 2025: पौष पूर्णिमा के उपाय
    Paush Purnima 2025: पौष पूर्णिमा के उपाय

    HighLights

    1. हर महीने में पूर्णिमा मनाई जाती है।
    2. पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान करने से पाप खत्म हो जाते हैं।
    3. इस दिन दीपक जलाने का विशेष महत्व है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पौष माह की पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

    पूर्णिमा के दिन दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे आइए जानते हैं पौष पूर्णिमा (Paush Purnima 2025 Upay) के दिन किन जगहों पर दीपक जलाने से किस्मत चमक सकती है।

    नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

    पौष पूर्णिमा के दिन पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर में देसी घी का दीपक जलाएं और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही मन को शांति प्राप्त होती है।  

    यह भी पढ़ें:  Paush Purnima 2025: 13 या 14 जनवरी, कब है पौष पूर्णिमा? एक क्लिक में दूर करें डेट की कन्फ्यूजन

    धन लाभ के बनेंगे योग

    सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद शुभ माना जाता है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना गया है। पौष पूर्णिमा के दिन तुलसी के पास दीपक जलाकर मां तुलसी को फल और मिठाई का भोग लगाएं। इससे कभी भी धन की कमी नहीं होगी और रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं।

    खबरें और भी

    परेशानियां होंगी दूर

    इसके अलावा पौष पूर्णिमा के दिन घर के मेन गेट पर देसी घी का दीपक जलाएं। इससे घर में नकारात्मक का ऊर्जा का आगमन नहीं होगा और सभी तरह की परेशानियां जल्द खत्म होंगी।

    पापों का होगा नाश

    पौष पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करें। इसके बाद दीपदान करें।  माना जाता है कि दीपदान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।  

     

    इन चीजों का करें दान

    सनातन धर्म में किसी शुभ तिथि पर दान करने का विशेष महत्व है। ऐसे में आप पौष पूर्णिमा के दिन श्रद्धा अनुसार अन्न, धन और वस्त्र का दान करें। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से पैसों से तिजोरी भरी रहती है। साथ ही बिजनेस में लाभ प्राप्त होता है।

    यह भी पढ़ें:  Paush Purnima 2025: पूर्णिमा व्रत पर इस विधि से करें पूजा, सुख-समृद्धि की होगी बरसात

      

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।