Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pausha Month Daan: पौष महीने में करें इन चीजों का दान, खुशियों से भरा रहेगा नया साल

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 23 Dec 2024 05:43 PM (IST)

    सनातन धर्म में संक्रांति तिथि का विशेष महत्व है। इस शुभ अवसर पर साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान करते हैं। साथ ही सूर्य देव की पूजा करते ह ...और पढ़ें

    Pausha Month Daan: पौष माह का धार्मिक महत्व
    Pausha Month Daan: पौष माह का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. सिंह राशि के स्वामी आत्मा के कारक सूर्य देव हैं।
    2. सूर्य देव की पूजा करने से करियर में सफलता मिलती है।
    3. संक्रांति तिथि पर सूर्य देव की विशेष पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में पौष माह का विशेष महत्व है। यह महीना सूर्य देव को समर्पित होता है। इस महीने में प्रतिदिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। सूर्य देव की पूजा करने से आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। वहीं, सभी प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष भी करियर और कारोबार में सफलता पाने के लिए सूर्य देव की पूजा करने की सलाह देते हैं। पौष महीने का समापन पूर्णिमा तिथि पर होगा। इस दिन कुंभ मेले की शुरुआत होगी। अगर आप भी सूर्य देव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो पौष महीने में इन चीजों का दान (Paush Month Daan) अवश्य करें।

    यह भी पढ़ें: भगवान श्रीराम को कब और कैसे प्राप्त हुआ था कोदंड धनुष और क्या थी इसकी खासियत?

    इन चीजों का करें दान

    • अगर आप सूर्य देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पौष महीने में गुड़, सेब, मूंगफली, गेहूं, चिक्की आदि चीजों का दान करें। लाल और पीले रंग की चीजों का दान करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। इससे जातक पर सूर्य देव की कृपा बरसती है।
    • अगर आप भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो दरिद्रनारायण की सेवा करें। इसके लिए आप पौष महीने में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े जैसे कंबल, स्वेटर, शॉल आदि चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से साधक पर भगवान विष्णु की कृपा बरसती है।
    • आप पौष महीने में गीता का भी दान कर सकते हैं। इस महीने में सफला एवं पुत्रदा एकादशी मनाई जाती है। इन तिथियों पर गीता का दान करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं।
    • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो पौष सोमवार पर गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से धन की समस्या दूर होती है। साथ ही सुख और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।
    • अगर आप शनि की बाधा से निजात पाना चाहते हैं, तो पौष महीने में काले तिल का दान करें। वहीं, कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए सफेद तिल का दान करें। इस उपाय को करने से शुक्र देव की कृपा साधक पर बरसती है।

    यह भी पढ़ें: साल 2025 में इन दो राशियों को शनि की ढैय्या से मिलेगी मुक्ति, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।