Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Peepal ke Upay: शनिवार को ऐसे करें पीपल की पूजा, सभी रोग होंगे दूर और शनि देव की कृपा होगी प्राप्त

    Updated: Sat, 04 Jan 2025 10:34 AM (IST)

    शनिवार का दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शनि देव कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वाले को शुभ फल प्रद ...और पढ़ें

    Peepal ke Upay: कैसे करें पीपल के पेड़ की पूजा
    Peepal ke Upay: कैसे करें पीपल के पेड़ की पूजा

    HighLights

    1. शनिवार के दिन पीपल की पूजा होती है।
    2. इस दिन पीपल से जुड़े उपाय भी किए जाते हैं।
    3. पीपल का पेड़ श्रीहरि का स्वरूप है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Peepal Ke Upay: सनातन धर्म में कई पेड़-पौधे पूजनीय हैं, जिनका संबंध किसी न किसी देवी-देवता से है। इनमें पीपल का पेड़ भी शामिल है। इसे वृक्षों का राजा कहा जाता है। मान्यता के अनुसार, इस पेड़ में जगत के पालनहार भगवान विष्णु का वास माना जाता है। वहीं, शनि देव को प्रिय है। शनिवार के दिन विधिपूर्वक पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना और इससे जुड़े उपाय करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पीपल के पेड़ की पूजा विधि और चमत्कारी उपाय के बारे में।

    इस विधि से करें पीपल के पेड़ की पूजा

    सुबह देव को अर्घ्य अर्पित करने के बाद मंदिर की साफ-सफाई करें। इसके बाद दीपक जलाकर शनि देव के संग देवी-देवताओं की उपासना करें। इसके बाद पीपल के पेड़ पर जल में गाय का दूध, तिल और चंदन मिलाकर चढ़ाएं। इसके बाद पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। फूल, प्रसाद समेत आदि चीजें अर्पित करें। अंत में जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें।

    संकट से मिलेगा छुटकारा

    शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करना शुभ होता है। इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ विधिपूर्वक करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में आ रहे संकट और दुख दूर होते हैं। साथ ही हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।

    यह भी पढ़ें: Shaniwar Ke Upay: शनिवार के इन उपायों से कर्ज की समस्या होगी दूर, आमदनी में होगी वृद्धि

     

    सभी बीमारियां होंगी दूर

    बीमारी से छुटकारा पाने के लिए रात को सोते समय तकिए के नीचे पीपल का पत्ता रखें। इसके बाद सुबह होने पर इसे किसी बहते पानी में बहा दें। इस टोटके को करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है।

    खबरें और भी

    पितृ देव होंगे प्रसन्न

    अगर आप पितृ दोष की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में शनिवार के दिन एक लोटे में जल और दूध लेकर उसमें 4 बताशे, 2 लौंग और थोड़े से काले तिल डालें। इसके बाद इसे पीपल की जड़ में अर्पित करें। इस उपाय को करने से पितृ दोष खत्म होता है और व्यक्ति को पितरों की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा विवाह में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है और जल्द विवाह के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें: Saturday Rules: शनिवार के दिन न करें ये काम, वरना नाराज होंगे न्याय के देवता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।