यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Falgun Month 2024: धन की मुश्किलें दूर होने के साथ वैवाहिक जीवन होगा सुखी, फाल्गुन मास में करें ये उपाय
फाल्गुन का महीना बेहद शुभ माना जाता है। इस साल इस माह की शुरुआत 25 फरवरी से होगी और इसका समापन 25 मार्च को होगा। ऐसा कहा जाता है कि इस माह की पूर्णिमा ...और पढ़ें

HighLights
- हिंदू धर्म में फाल्गुन मास को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है।
- फाल्गुन मास का समापन 25 मार्च को होगा।
- फाल्गुन मास ऊर्जा का भी प्रतीक है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Falgun Month 2024: हिंदू धर्म में फाल्गुन मास को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह साल का आखिरी महीना है होता है। इस साल इसकी शुरुआत 25 फरवरी से होगी और इसका समापन 25 मार्च को होगा। इस माह की पूर्णिमा को चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में रहता है, जिसके चलते इसे फाल्गुन मास के नाम से जाना जाता है। यह महीना ऊर्जा का भी प्रतीक है। धार्मिक दृष्टिकोण से अगर इस महीने कुछ उपाय किए जाए, तो जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। तो आइए जानते हैं -
.jpg)
भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करें ये पुष्प
फाल्गुन माह के दौरान भगवान श्री कृष्ण को कुमुद, करवरी, चणक, मालती, पलाश आदि के पुष्प अर्पित करें, क्योंकि यह उन्हें बेहद प्रिय है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में चल रही मुश्किलें समाप्त होंगी। जीवन में मधुरता आएगी। साथ ही घर का क्लेश समाप्त होगा।
चंद्रदेव को करें प्रसन्न
पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन महीने में भगवान चंद्रमा का जन्म हुआ था। यही वजह है कि इस पूरे माह च्रंद देव की पूजा बेहद शुभ और कल्याणकारी मानी गई है, जो लोग इस दौरान चांद की रोशनी में बैठकर चंद्र देव की पूजा भाव के साथ करते हैं और उनके नामों का जाप करते हैं उनका स्वास्थ्य अच्छा होता है।
मां लक्ष्मी की जरूर करें आराधना
शास्त्रों में देवी लक्ष्मी की पूजा बेहद शुभ मानी गई है। ऐसे में अगर आप धन की कामना करते हैं, तो फाल्गुन माह में माता लक्ष्मी की पूजा शाम के समय जरूर करें। साथ ही उन्हें खीर का भोग लगाएं। इसके अलावा माता लक्ष्मी के इस ''ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा'' मंत्र का जाप करें और उनका ध्यान करें। ऐसा करने से पैसों की तंगी दूर होगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Shri Krishna Puja: दूर होंगे जीवन के सभी कष्ट, ऐसे करें भगवान कृष्ण को प्रसन्न
डिसक्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी''।