क्या आपके घर में भी बिना वजह क्लेश रहता है? कहीं यह पितृ दोष तो नहीं? इन संकेत से करें पहचान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में लड़ाई-झगड़े और अशांति का कारण पितृ दोष (Pitru Dosh) हो सकता है, जिससे बरकत रुक जाती है और परिवार में सामंजस्य बिगड़त ...और पढ़ें

Pitru Dosh: पितृ दोष के उपाय (Image Source: AI-Generated)
HighLights
घर में अशांति, संतानहीनता पितृ दोष के संकेत।
अमावस्या पर तर्पण, दान-पुण्य से मिलती है मुक्ति।
शनिवार को पीपल पूजा, पितरों की तस्वीर लाभकारी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके घर में लड़ाई-झगड़े की समस्या बनी रहती है और सुख-शांति का वास नहीं है, तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसकी वजह पितृ दोष हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि पितृ दोष होने की वजह से घर की बरकत को भी रुक जाती है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य खत्म हो जाता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं पितृ दोष के संकेत और इससे मुक्ति के उपाय (Pitru Dosh Ke Upay) के बारे में।
पितृ दोष के संकेत (Signs of Pitru Dosh)
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि घर में सुख-शांति का वास नहीं है, तो इसे पितृ दोष का संकेत माना जाता है।
- अगर आपको संतान सुख की प्राप्ति नहीं हुई है, तो इसे भी पितृ दोष का प्रमुख संकेत माना जाता है।
- पितृ दोष की वजह से बनते-बनते रिश्ते टूट जाना या फिर शादी में बाधा का सामना करना पड़ सकता है।
- अगर आप जीवन में कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो यह पितृ दोष का संकेत हो सकता है।
- अगर आपके सपने में बार-बार पूर्वज आ रहे हैं, तो इसे उनकी अतृप्ति का संकेत माना जाता है।
पितृ दोष के उपाय
- पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए अमावस्या का दिन उत्तम माना जाता है। इस दिन पितरों का तर्पण और दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से पितृ दोष की समस्या दूर होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
- इसके अलावा शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस दिन शाम को पेड़ के बाद सरसों के तेल का दीपक जलाएं और पेड़ की 7 या 11 बार परिक्रमा लगाएं। इस उपाय को करने से पितृ दोष दूर होता है, क्योंकि इस पेड़ में पितरों का वास माना जाता है।
- पितृ दोष को दूर करने के लिए घर की तस्वीर दक्षिण की दीवार पर पितरों की तस्वीर लगाएं। इस दिशा में रोजाना दीपक भी जलाना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से जातक को पितरों के आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है।
- इसके अलावा अमावस्या के दिन अन्न-धन और काले तिल का दान जरूर करें। इससे पितरों की कृपा प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें- मृत्यु के बाद न हो 'तेरहवीं' तो क्या होता है? गरुड़ पुराण के अनुसार बिना इसके यमलोक नहीं जा पाती आत्मा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।