Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान सपने में दिखें पूर्वज, तो मिलते हैं ये शुभ संकेत

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 08:52 PM (IST)

    Pitru Paksha 2023 सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। इस वर्ष पितृपक्ष की शुरुआत 28 सितंबर 2023 से हो रही है जिसका समापन 14 अक्टूबर 2023 होगा। ...और पढ़ें

    Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान सपने में दिखें पूर्वज, तो मिलते हैं ये शुभ संकेत।
    Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान सपने में दिखें पूर्वज, तो मिलते हैं ये शुभ संकेत।

    HighLights

    1. 28 सितंबर 2023 से 14 अक्टूबर 2023 तक रहेगा पितृ पक्ष।
    2. पितृ पक्ष के दौरान तर्पण और श्राद्ध कर्म करने से मिलता है लाभ।
    3. जानिए, पितृ पक्ष के दौरान सपने में पितरों को देखने का अर्थ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Pitru Paksha Upay 2023: भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से लेकर आश्विन माह की अमावस्या तिथि तक पितृपक्ष होता है। इस दौरान पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान हमारे पूर्वज पृथ्वीलोक में हमसे मिलने आते हैं। ऐसे में यदि पितृ पक्ष में सपने में आप अपने पितरों को देखते हैं तो यह आपके भविष्य के लिए कुछ संकेत हो सकता है।

    सपने में पूर्वजों के दिखने का अर्थ

    यदि आपके सपने में पूर्वज आपकी तरफ हाथ बढ़ाते हुए दिखाई देते हैं तो, यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ होता है कि आपके पूर्वज आपसे प्रसन्न हैं और जल्द ही आपकी जीवन में चल रही सभी परेशानियां खत्म होने वाली है।

    सपने में पूर्वजों को शांत देखना

    यदि सपने में आपके पूर्वज चुपचाप दिखाई देते हैं, तो इसका मतलब होता है कि आपके पितृ आपके परिवार में सुख-शांति चाहते हैं। ऐसे में आपको पितरों को प्रसन्न करने के लिए उपाय करने चाहिएं। साथ ही पूजा-पाठ भी करनी चाहिए।

    इस सपने से मिलती है गुड न्यूज

    अगर सपने में पितृ आपको मिठाई खिलाते हुए या बांटते हुए दिखाई देते हैं, तो स्वप्न शास्त्र में यह बहुत शुभ संकेत माना गया है। इसका मतलब है कि आपके पितृ आपसे प्रसन्न हैं और आपको जल्द ही कोई खुशखबरी मिलने वाली है।

    खबरें और भी

    आपसे प्रसन्न हैं आपके पितृ

    यदि सपने में आपके पूर्वज बाल संवारते हुए, या कंघी करते हुए दिखाई देते हैं तो इसका मतलब है कि आपके पितर आपसे प्रसन्न हैं। ऐसे में आप कई आने वाली मुसीबतों से बच सकते हैं।

    क्या संकेत देता है पूर्वजों से बात करना

    अगर आपके सपने में आपके पूर्वज आपसे बात करते हैं, तो स्वप्न शास्त्र में यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने के दिखने का अर्थ है कि आपको निकट भविष्य में बड़ी सफलता मिलने वाली है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'