Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष पर बन रहा है ये शुभ योग, इस राशियों की खुल सकती है किस्मत

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 12:41 PM (IST)

    Pitru Paksha 2023 पितृ पक्ष को पितरों का श्राद्ध कर्म तर्पण और पिंडदान करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। जल्द ही पितृपक्ष की शुरुआत होने जा रही है ...और पढ़ें

    Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष पर इन राशियों को मिलेगा लाभ।
    Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष पर इन राशियों को मिलेगा लाभ।

    HighLights

    1. 29 सितंबर 2023, शुक्रवार से हो रही है पितृ पक्ष की शुरुआत।
    2. पितृ पक्ष के दौरान इन दो शुभ योग का एक साथ हो रहा है निर्माण।
    3. जानिए, इस खास योग के दौरान किन राशियों को मिलेगा लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Pitru Paksha 2023 Rashifal: पितृ पक्ष की अवधि भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से लेकर आश्विन माह की अमावस्या तिथि तक रहती है। इस वर्ष पितृपक्ष की शुरुआत 29 सितंबर 2023,  से हो रही है, जिसका समापन 14 अक्टूबर 2023, शनिवार के दिन होगा।

    हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता है। इस बार पितृ पक्ष को कुछ राशियों के लिए बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस वर्ष पितृ पक्ष पर सवार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग एक साथ बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे में कुछ जातकों को धन लाभ मिल सकता है।

    मेष

    मेष राशि वालों को तनाव से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से उनके लिए का समय अच्छा रहने वाला है। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। इस दौरान आपके लिए नया व्यवसाय शुरू करना लाभदायक हो सकता है।

    मिथुन

    मिथुन राशि वालों को उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। आपको हर कार्य में परिवार और मित्रों का साथ मिलेगा।

    कर्क

    कर्क राशि वालों के लिए निवेश करने के लिए यह समय काफी शुभ माना जा रहा है। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए करियर के क्षेत्र में यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें -  Pitru Paksha 2023: पितृ दोष को दूर करने के लिए रोजाना करें इस स्तोत्र का पाठ, चंद दिनों में बदल जाएगी किस्मत

    कन्या

    कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नए और बड़े पद मिल सकते हैं। यदि आप नई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ है।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों को पितृपक्ष के दौरान बन रहे इस खास संयोग में धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में बदलाव के लिए यह समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'