Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shradh 2024: श्राद्ध पक्ष के तीसरे दिन करें इन चीजों का दान, प्रसन्न होकर पितृ देंगे आशीर्वाद

    Updated: Thu, 19 Sep 2024 06:41 PM (GMT+05:30)

    पितृ पक्ष (Shradh Paksha 2024) का तीसरा श्राद्ध शुक्रवार के दिन यानी 20 सितंबर को पड़ रहा है। ऐसे में आप इस दिन पर कुछ खास चीजों का दान कर पितरों के स ...और पढ़ें

    Shradh Paksha 2024 Daan पितृ पक्ष के तीसरे दिन करें इन चीजों का दान
    Shradh Paksha 2024 Daan पितृ पक्ष के तीसरे दिन करें इन चीजों का दान

    HighLights

    1. पितृ पक्ष में पृथ्वीलोक पर आते हैं पितर।
    2. इस दौरान किए जाते हैं पितरों के निमित्त श्राद्ध कर्म।
    3. पिंडदान आदि से मिलता है पितरों का आशीर्वाद।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस साल बुधवार, 18 सितंबर 2024 से श्राद्ध पक्ष की शुरुआत हुई थी, जिसका समापन बुधवार, 02 अक्टूबर को होगा। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष (Tritiya Shradh 2024 Daan) के दौरान हमारे पितृ, किसी-न-किसी रूप में हमसे मिलने मृत्यु लोक पर आते हैं। इस दौरान पितरों की मुक्ति के लिए तर्पण, पिंडदान आदि भी किए जाते हैं।

    मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति (Shradh Paksha 2024 Daan)

    पितृ पक्ष की तृतीया तिथि यानी शुक्रवार के दिन (Tritiya Shradh 2024 Date) चावल का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। इनके अलावा भी आप गेहूं या अन्य किसी अनाज का पितृ पक्ष में दान किया जा सकता है। ऐसा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है।

    पितरों को मिलेगी शांति

    पितृ पक्ष में (Pitru Paksha 2024) पितरों की आत्मा की शांति के लिए सफेद रंग की चीजों जैसे - सफेद मिठाई, दही, चीनी आदि का दान करना भी अति उत्तम माना गया है। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसी के साथ आप पितरों की शांति के लिए पितृ पक्ष में नए कपड़े, जूते-चप्पल और छाते का दान भी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में जरूर करें ये आरती, पूर्वज होंगे प्रसन्न और प्राप्त होगी उनकी कृपा

    जरूर करें ये काम

    पितृ पक्ष में पितरों की शांति के लिए किए जाने वाले कर्मकांडों में काले तिल का मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में पितृ दोष में काले तिल का दान करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इसी के साथ आप जो भी पितरों के निमित्त दान करते हैं, उस समय भी आपके हाथ में काला तिल जरूर होना चाहिए, तभी वह दान पूर्ण माना जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में इन 3 तिथियों पर पिंडदान करने से मिलेगी पितरों को मुक्ति, पूरा होगा श्राद्ध कर्म

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।