Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pitru Paksha 2025 Date: एक क्लिक में नोट करें पितृपक्ष की प्रमुख तिथियां और महत्व, जानिए पूरी डिटेल्स

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 09:38 AM (IST)

    पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025) की अवधि बहुत महत्वपूर्ण होती है। यह पूरी तरह पितरों को समर्पित है। ऐसा माना जाता कि इस दौरान पितरों का तर्पण और पिंडदान ...और पढ़ें

    Pitru Paksha 2025 Date: पितृपक्ष की प्रमुख तिथियां।
    Pitru Paksha 2025 Date: पितृपक्ष की प्रमुख तिथियां।

    HighLights

    1. पितृ पक्ष का हिंदुओं के बीच बहुत महत्व है।
    2. पितृ पक्ष पूर्वजों को समर्पित है।
    3. इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 07 सितंबर 2025 से होगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितृपक्ष, जिसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में इसका बहुत ज्यादा महत्व है। यह अवधि 16 दिनों तक चलती है। यह वह समय होता है, जब लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए विभिन्न अनुष्ठान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन 16 दिनों में पितृ देवता पृथ्वी लोक पर आते हैं और अपने वंशजों द्वारा दिए गए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म को स्वीकार करते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं।

    हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025 Date) की शुरुआत 07 सितंबर 2025 से होगी। वहीं, इसकी समाप्ति सर्व पितृ अमावस्या यानी 21 सितंबर 2025 को होगी।

    पितृपक्ष का महत्व (Pitru Paksha 2025 Significance)

    गरुड़ पुराण और मत्स्य पुराण जैसे धार्मिक ग्रंथों में पितृपक्ष का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष में श्राद्ध करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिन लोगों की कुंडली में पितृदोष होता है, उनके लिए इस दौरान श्राद्ध करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। ऐसे में इस अवधि में पितरों का तर्पण और पिंडदान जरूर करें।

    श्राद्ध की प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं - (Shradh Dates)

    • पूर्णिमा श्राद्ध सितंबर 7, 2025, रविवार भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा
    • प्रतिपदा श्राद्ध सितंबर 8, 2025, सोमवार आश्विन, कृष्ण प्रतिपदा
    • द्वितीया श्राद्ध सितंबर 9, 2025, मंगलवार आश्विन, कृष्ण द्वितीया
    • तृतीया श्राद्ध सितंबर 10, 2025, बुधवार आश्विन, कृष्ण तृतीया
    • चतुर्थी श्राद्ध सितंबर 10, 2025, बुधवार आश्विन, कृष्ण चतुर्थी
    • पंचमी श्राद्ध सितंबर 11, 2025, बृहस्पतिवार आश्विन, कृष्ण पंचमी
    • महा भरणी सितंबर 11, 2025, बृहस्पतिवार आश्विन, भरणी नक्षत्र
    • षष्ठी श्राद्ध सितंबर 12, 2025, शुक्रवार आश्विन, कृष्ण षष्ठी
    • सप्तमी श्राद्ध सितंबर 13, 2025, शनिवार आश्विन, कृष्ण सप्तमी
    • अष्टमी श्राद्ध सितंबर 14, 2025, रविवार आश्विन, कृष्ण अष्टमी
    • नवमी श्राद्ध सितंबर 15, 2025, सोमवार आश्विन, कृष्ण नवमी
    • दशमी श्राद्ध सितंबर 16, 2025, मंगलवार आश्विन, कृष्ण दशमी
    • एकादशी श्राद्ध सितंबर 17, 2025, बुधवार आश्विन, कृष्ण एकादशी
    • द्वादशी श्राद्ध सितंबर 18, 2025, बृहस्पतिवार आश्विन, कृष्ण द्वादशी त्रयोदशी
    • श्राद्ध त्रयोदशी श्राद्ध सितंबर 19, 2025, शुक्रवार आश्विन, कृष्ण त्रयोदशी
    • मघा श्राद्ध सितंबर 19, 2025, शुक्रवार आश्विन, मघा नक्षत्र
    • चतुर्दशी श्राद्ध सितंबर 20, 2025, शनिवार आश्विन, कृष्ण चतुर्दशी
    • सर्वपितृ अमावस्या सितंबर 21, 2025, रविवार आश्विन, कृष्ण अमावस्या।

    यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में क्या करें और क्या नहीं? जानिए नियम

    यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: कब से होगी पितृ पक्ष की शुरुआत? जानें डेट, पितृ तर्पण और श्राद्ध के नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी