Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में इन चीजों से करें महादेव का अभिषेक, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 05:32 PM (GMT+05:30)

    पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025) के दौरान देवों के देव महादेव का जलाभिषेक करने से साधक को न केवल पितृ दोष से मुक्ति मिलती है बल्कि हर मनोकामना भी पूरी हो ...और पढ़ें

    Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष का धार्मिक महत्व
    Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है।
    2. इस दिन भगवान शिव की पूजा और भक्ति की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से दुख और संकट दूर हो जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में पितृ पक्ष का खास महत्व है। इस दौरान बड़ी संख्या में साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके बाद गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। साथ ही पितरों का तर्पण एवं पिंडदान करते हैं।

    गरुड़ पुराण में वर्णित है कि पितृ पक्ष के दौरान पितरों का तर्पण करने से तीन पीढ़ी के पूर्वजों का उद्धार होता है। आसान शब्दों में कहें तो पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं, साधक पर पितरों की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक के जीवन में सुखों का आगमन होता है।

    अगर आप भी पितरों की कृपा पाना चाहते हैं या पितृ दोष से पीड़ित हैं, तो पितृ पक्ष के दौरान भक्ति भाव से देवों के देव महादेव की पूजा करें। इस समय इन चीजों से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।

    पितृ दोष के उपाय

    • पितृ पक्ष के दौरान गंगा स्नान करें। अगर सुविधा नहीं है, तो घर पर गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। इसके बाद आचमन कर नवीन वस्त्र धारण करें। अब गंगाजल में काले तिल और बेलपत्र मिलाकर भक्ति भाव से भगवान शिव का अभिषेक करें। पितृपक्ष के दौरान भगवान शिव का अभिषेक करने से साधक को राहु और केतु की कुदृष्टि से मुक्ति मिलती है।
    • पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ पक्ष के दौरान गाय के कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से पितरों की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति पर पितरों की कृपा बरसती है।  
    • पीपल में पितरों का वास होता है। पीपल पेड़ की पूजा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। पितरों की कृपा पाने के लिए पितृ पक्ष के दौरान रोजाना स्नान-ध्यान के बाद आप चाहे तो गंगाजल में पीपल के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय को करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।
    • पितृ पक्ष के दौरान स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में काले तिल और जौ मिलाकर दक्षिण दिशा में मुखकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से तीन पीढ़ी के पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
    • अगर आप पितृ दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो पितृ पक्ष में पितरों का तर्पण करें। वहीं संध्याकाल में दक्षिण दिशा में दीपक जलाकर पितरों को प्रणाम करें। इस उपाय को करने से व्यक्ति के सुख, समृद्धि और वंश में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में क्या है पंचबलि कर्म का महत्व, जिसके बिना अधूरा है श्राद्ध

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: पितरों का तर्पण करते समय करें तुलसी चालीसा का पाठ, मिलेगी पितृ ऋण से मुक्ति

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।