Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष से पहले घर से जरूर हटाएं ये वस्तुएं, वरना जीवन की नहीं कम होंगी मुश्किलें

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 06:02 PM (GMT+05:30)

    पितृ पक्ष में पूर्वजों की पूजा का महत्व है। मान्यता है कि इस दौरान पितृ पृथ्वी पर आते हैं। इसलिए घर को पवित्र रखना चाहिए। साथ ही कुछ नकारात्मक चीजें ( ...और पढ़ें

    Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष के दौरान घर में न रखें ये वस्तुएं।
    Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष के दौरान घर में न रखें ये वस्तुएं।

    HighLights

    1. पितृ पक्ष का समय बेहद ही महत्वपूर्ण होता है।
    2. पितृ पक्ष पूर्वजों को समर्पित है।
    3. इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर से होगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष का समय पूर्वजों की पूजा और उनका तर्पण करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह 16 दिनों की अवधि पितरों से जुड़े अनुष्ठान करने के लिए बहुत विशेष होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025) के दौरान हमारे पितर पृथ्वी पर आते हैं और अपने वंशजों के घर में वास करते हैं। इसलिए इस दौरान घर को साफ और पवित्र रखना बेहद जरूरी माना गया है।

    ऐसे में अपने घर से खराब चीजों को जरूर हटा दें, ताकि पितरों का आशीर्वाद मिल सके और घर में सुख-शांति बनी रहे, तो आइए उन चीजों के बारे में जानते हैं, कौन सी हैं वे चीजें?

    पितृ पक्ष के उपाय (Pitru Paksha Upay)

    टूटे-फूटे बर्तन

    घर में कभी भी टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। ये वस्तुएं नकारात्मकता का प्रतीक मानी जाती हैं। खासकर पितृ पक्ष से पहले इन्हें घर से हटा देना चाहिए। कहा जाता है कि टूटे बर्तनों में पितरों को भोजन परोसने से वे नाराज हो जाते हैं। इससे घर में आर्थिक तंगी और दुर्भाग्य आ सकता है।

    खंडित मूर्तियां या तस्वीरें

    अगर आपके घर में किसी देवी-देवता की खंडित मूर्ति या फटी हुई तस्वीर है, तो उसे तुरंत हटा दें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसी चीजें घर में रखना शुभ नहीं होता। इसलिए इन्हें जल में प्रवाहित कर दें या किसी पवित्र स्थान पर रख दें।

    बंद पड़ी या टूटी हुई घड़ी

    घड़ी को जीवन की गति और प्रगति का प्रतीक माना जाता है। घर में बंद पड़ी या खराब घड़ी दुर्भाग्य का संकेत देती है। ऐसी घड़ी घर के सदस्यों की तरक्की में रुकावट पैदा कर सकती है। पितृ पक्ष से पहले इसे ठीक करवा लें या घर से हटा दें।

    खबरें और भी

    सूखे और मुरझाए हुए पौधे

    घर में सूखे और मुरझाए हुए पौधे नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में पितृ पक्ष के दौरान इन्हें घर में रखना अशुभ माना जाता है। इसलिए इन पौधों को तुरंत हटा दें और घर में हरे-भरे पौधें लगाएं।

    जंग लगे औजार

    घर में रखे जंग लगे लोहे के औजार, टूटे-फूटे फर्नीचर और अन्य अनुपयोगी वस्तुएं भी नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। इन चीजों को घर में जमा न होने दें। पितृ पक्ष से पहले इन्हें घर से बाहर निकाल दें या बेच दें।

     यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में क्या करें और क्या नहीं? जानिए नियम

    यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: कब से होगी पितृ पक्ष की शुरुआत? जानें डेट, पितृ तर्पण और श्राद्ध के नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।