Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Friday Lakshmi Mantra: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का प्रभावी मंत्र, धन की कमी होगी दूर

    By Ritesh SirajEdited By:
    Updated: Fri, 16 Jul 2021 12:26 PM (IST)

    Friday Lakshmi Mantra मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा से जातकों के जीवन में धन की कमी दूर हो जाती है। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है। हि ...और पढ़ें

    शुक्रवार मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का चमत्कारी मंत्र, जीवन में धन की कमी होगी दूर
    शुक्रवार मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का चमत्कारी मंत्र, जीवन में धन की कमी होगी दूर

    Friday Lakshmi Mantra: सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। इसी तरह शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा से जातकों के जीवन में धन की कमी दूर हो जाती है। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी बताया गया है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत सारे मंत्रों का जाप किया जाता है। आज शुक्रवार के दिन हम आपको मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए कुछ उनके प्रभावी मंत्र के बार में बता रहे हैं।

    मां लक्ष्मी के प्रिय मंत्र

    श्री लक्ष्मी बीज मन्त्र:

    ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः।।

    लक्ष्मी प्रा​र्थना मंत्र:

    नमस्ते सर्वगेवानां वरदासि हरे: प्रिया।

    या गतिस्त्वत्प्रपन्नानां या सा मे भूयात्वदर्चनात्।।

    श्री लक्ष्मी महामंत्र:

    ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

    माता लक्ष्मी के मंत्र

    ॐ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम:।।

    ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

    ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।।

    ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:।।

    पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम् ।।

    ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट।।

    शुक्रवार के दिन उपर्युक्त मंत्र से मां लक्ष्मी की कृपा हम पर बरसेगी। मंत्र जाप से जीवन में खुशहाली, धन, वैभव और समृद्धि का आगमन होता है। इन मंत्रों के जाप से जीवन में धन की कमी पूरी होती है। इन मंत्रों को जपने से धन की कमी दूर होती है।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'