Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2024: जीवन की सभी समस्याओं का चाहते हैं अंत, तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

    Updated: Sun, 22 Sep 2024 11:26 AM (IST)

    प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन विधिपूर्वक शिव जी और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने से जातक को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है और सद ...और पढ़ें

    Lord Shiv: प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग की जरूर करें पूजा
    Lord Shiv: प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग की जरूर करें पूजा

    HighLights

    1. त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है।
    2. इस तिथि पर भगवान शिव की पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से मनचाहा वर मिलता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। धार्मिक मत है कि प्रदोष व्रत करने से साधक को मनचाहा वर मिलता है और महादेव की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) के दिन शिवलिंग पर विशेष चीजें अर्पित करने से आप जीवन की सभी समस्याओं को दूर सकते हैं।

    कब है प्रदोष व्रत?

    पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 सितंबर को शाम 04 बजकर 47 मिनट से होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 30 सितंबर को शाम 07 बजकर 06 मिनट पर होगा। ऐसे में प्रदोष व्रत 29 सितंबर (Pradosh Vrat 2024 Puja Time) को किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन करें इन शिव मंत्रों का जप, मिलेगा मनचाहा कार्यक्षेत्र

    शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

    प्रदोष व्रत का दिन शिव जी की कृपा प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में शिवलिंग पर घी, शहद, दूध, दही और गंगाजल चढ़ाएं। इस कार्यों को करने से साधक को मनचाहा वर मिलता है और जल्द विवाह के योग बनते हैं।

    प्राप्ति होगी महादेव की कृपा

    प्रदोष व्रत की पूजा-अर्चना शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए। पूजा के दौरान शिवलिंग पर बेलपत्र, धूप-दीप और मदार के फूल अर्पित करें। मान्यता है कि इन चीजों को चढ़ाने से साधक को महादेव की कृपा प्राप्त होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    खबरें और भी

    ऐसे करें जल अर्पित

    पूजा के दौरान एक बात का विशेष ध्यान रखें कि आपका मुख उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय पंचाक्षर मंत्र का जप करें। जल चढ़ाते समय धारा टूटनी नहीं चाहिए। ऐसा करने से महादेव जातक की सभी मुरादें पूरी करते हैं।

    दरिद्रता से मिलेगा छुटकारा

    धार्मिक मत है कि पूजा के दौरान शिवलिंग पर केसर चढ़ाने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इसके अलावा शक्कर अर्पित करने से साधक को दरिद्रता से छुटकारा मिलता है।

    कर्ज की समस्या होगी दूर

    अगर जीवन में लंबे समय से कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में प्रदोष व्रत के दिन शिव मंदिर जाकर जाएं और जल में गंगाजल और चावल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस उपाय को करने से कर्ज की परेशानी जल्द दूर होती है और धन की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें: Ravi Pradosh Vrat 2024: कब है पितृपक्ष का प्रदोष व्रत? इस नियम से करें भगवान शिव की पूजा, जानें तिथि और समय


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।