यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pradosh Vrat 2024: साल 2024 के पहले प्रदोष व्रत पर करें ये काम, मिलेगा मनपसंद जीवनसाथी
Bhaum Pradosh Vrat 2024 यदि किसी जातक के लाख कोशिशों के बाद भी विवाह के योग नहीं बन रहे तो ऐसे में आप पौष माह में पड़ रहे भौम प्रदोष व्रत के दिन कुछ उ ...और पढ़ें

HighLights
- प्रदोष काल की त्रयोदशी तिथि पर किया जाता है प्रदोष व्रत।
- भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित मानी जाती है यह तिथि।
- भौम प्रदोष व्रत पर कुछ उपाय करने से जल्द बनते हैं शादी के योग।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Pradosh Vrat 2024 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के शुक्ल और कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। इस तिथि को महादेव की उपासना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसे में साधकों द्वारा प्रदोष व्रत के दिन शिव जी की पूजा-अर्चना और व्रत करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साल 2024 में पौष माह का पहला प्रदोष व्रत किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं प्रदोष व्रत पर शीघ्र विवाह के उपाय।
प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat Shubh muhurat)
पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का 08 जनवरी, 2024 के दिन रात्रि 11 बजकर 58 मिनट पर प्रारंभ हो रही है। वहीं, इसका समापन 09 जनवरी को रात्रि 10 बजकर 09 मिनट पर होगा। ऐसे में प्रदोष व्रत 09 जनवरी, मंगलवार के दिन किया जाएगा। इस दौरान पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 41 से 08 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
जल्द बनेंगे विवाह के योग
पौष माह में पड़ने वाला यह प्रदोष व्रत साल 2024 का पहला प्रदोष व्रत होगा। ऐसे में आप इस दिन से प्रदोष व्रत करने का संकल्प ले सकते हैं। प्रदोष व्रत के दिन तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें बेलपत्र, हरा मूंग और गुड़ डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से जल्द ही विवाह के योग बनने लगते हैं। इसके साथ ही भगवान शिव और मां गौरी की पूजा-अर्चना करना भी फायदेमंद साबित होता है।
मजबूत होगा शुक्र
कुंडली में शुक्र दोष होने पर शादी में अड़चन आती हैं। ऐसे में कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए प्रदोष के व्रत के दिन स्नान आदि से निवृत होने के बाद जल में शहद, सुगंध और सफेद तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
खबरें और भी
मिलेगा मनपसंद जीवनसाथी
प्रदोष व्रत के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही प्रदोष व्रत पर महादेव और माता पार्वती की साथ में पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से साधक को मनचाहे जीवनसाथी मिल सकता है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'