Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat पर इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, हीरे की तरह चमकेगी किस्मत

    Updated: Tue, 07 Jan 2025 07:30 PM (IST)

    सनातन धर्म में सभी तिथि किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित है। इस प्रकार हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि महादेव को प्रिय है। इस दिन प् ...और पढ़ें

    Lord Shiv: ऐसे करें महादेव को प्रसन्न
    Lord Shiv: ऐसे करें महादेव को प्रसन्न

    HighLights

    1. हर महीने में 2 बार प्रदोष व्रत किया जाता है।
    2. इस दिन महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
    3. प्रदोष व्रत के दिन पूजा संध्याकाल में होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, साल 2025 का पहला प्रदोष व्रत 11 जनवरी को किया जाएगा। धार्मिक मान्यता है किए इस दिन शुभ मुहूर्त में विधिपूर्वक महादेव के संग मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने से जीवन में आ रहे संकट और दुख से छुटकारा मिलता है। साथ ही सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा जातक को मनचाहा रोजगार प्राप्त होता है।

    अगर आप जीवन में खुशियों का आगमन चाहते हैं, तो साल के पहले प्रदोष व्रत के दिन राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की सभी मुरादें पूरे होती हैं। आइए में जानते हैं कि किस राशि के जातक को किस चीज से महादेव का अभिषेक करना फलदायी साबित होगा।  

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर करें मां गंगा के इन मंत्रों का जाप, भोलेनाथ बरसाएंगे अपनी कृपा

    राशि अनुसार अभिषेक

    • प्रदोष व्रत पर मेष राशि के जातक गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होगा।
    • प्रदोष व्रत पर वृषभ राशि के जातक गंगाजल में दूध मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। इससे शिव जी प्रसन्न होंगे।  
    • प्रदोष व्रत पर मिथुन राशि के जातक कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। इससे चंद्र दोष दूर होगा।
    • प्रदोष व्रत पर कर्क राशि के जातक शुद्ध दही से महादेव का अभिषेक करें। इससे मनचाहा करियर प्राप्त होगा।
    • प्रदोष व्रत पर सिंह राशि के जातक गंगाजल में लाल पुष्प मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा।
    • प्रदोष व्रत पर कन्या राशि के जातक गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक करें। इससे धन के योग बनेंगे।
    • प्रदोष व्रत पर तुला राशि के जातक पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे पूजा सफल होगी।  
    • प्रदोष व्रत पर वृश्चिक राशि के जातक गंगाजल में रोली मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।  
    • प्रदोष व्रत पर धनु राशि के जातक दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे नौकरी के योग बनेंगे।  
    • प्रदोष व्रत पर मकर राशि के जातक गंगाजल में साबुत मूंग मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे रुके हुए काम पूरे होंगे।  
    • प्रदोष व्रत पर कुंभ राशि के जातक गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे शनि दोष दूर होगा।
    • प्रदोष व्रत पर मीन राशि के जातक गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।  

     

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर हो रहा है इन शुभ योग का निर्माण, पूजा से मिलेगा दोगुना फल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी