Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2025 Upay: प्रदोष व्रत पर शनि दोष से राहत के लिए करें ये उपाय, नहीं आएगी कोई बाधा

    Updated: Fri, 10 Jan 2025 06:17 PM (IST)

    हर माह की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ऐसे में शनिवार 11 जनवरी 2025 को साल का पहला शनि प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस प्रदोष व्रत को महादेव ...और पढ़ें

    Shani Pradosh Vrat 2025 इन उपायों से शनि दोष से मिलेगा छुटकारा।
    Shani Pradosh Vrat 2025 इन उपायों से शनि दोष से मिलेगा छुटकारा।

    HighLights

    1. 11 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा शनि प्रदोष व्रत।
    2. शनि देव की कृपा के लिए भी उत्तम है यह तिथि।
    3. कुछ उपायों द्वारा शनि दोष से पा सकते हैं छुटकारा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रदोष व्रत के दिन देवों के देव, महादेव की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat January 2025) करने से शिव जी की कृपा से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शनिवार के दिन पड़ने के कारण इस दिन पर आप शनि दोष से मुक्ति के लिए भी कुछ उपाय कर सकते हैं।

    शनि प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Shani Pradosh Vrat Shubh Muhurat)

    पौष माह को शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 11 जनवरी को सुबह 08 बजकर 21 मिटन पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन 12 जनवरी को सुबह 06 बजकर 33 मिनट पर होने वाला है। प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में करना शुभ माना जाता है। ऐसे में प्रदोष व्रत शनिवार, 11 जनवरी 2025 को किया जाएगा। इस दिन शिव जी की पूजा का मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहने वाला है -

    शनि प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त - शाम 05 बजकर 43 मिनट से 08 बजकर 26 मिनट तक

    जरूर करें ये काम

    शनि प्रदोष व्रत के दिन आपको काले तिल और सरसों के तेल का दान करना चाहिए। ये उपाय करने से शनि दोष दूर होता है। साथ ही यह उपाय शनि देव की की कृपा प्राप्ति के लिए भी बेहद प्रभावी माना गया है।

    मिलेगा सुख-शांति का आशीर्वाद

    शनि प्रदोष व्रत के दिन शनि देव के प्रिय रंग यानी नीले रंग के वस्त्र धारण करें और पूजा में नीले रंग के फूल अर्पित करें। इस उपाय को करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और साधक को सुख-शांति का आशीर्वाद मिलता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2025: महादेव के इस स्तोत्र के पाठ से धन-धान्य से भर जाएगी झोली, प्रसन्न होंगे शिव जी

    (Picture Credit: Freepik)

    करें इन मंत्रों का जप -

    शनि प्रदोष व्रत, शनि दोष दूर करने का एक उत्तम अवसर है। ऐसे में इस दिन शनि देव के मंत्रों का जप भी जरूर करना चाहिए।

    1. ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः

    2. ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।

    3. ऊँ शं शनैश्चाराय नमः

    4. ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोदयात्।

    5. नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌। छायामार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌।

    यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2025 Date: शनि प्रदोष व्रत पर इस समय करें भगवान शिव की पूजा, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।