Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जीवन में सुख-शांति पाने के लिए Pradosh Vrat के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, प्रसन्न होंगे महादेव

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 11:11 AM (IST)

    सनातन धर्म में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। महादेव को समर्पित कई पर्व हैं जिनमें प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) भी ...और पढ़ें

    Pradosh Vrat 2025: किन चीजों से करें शिवलिंग का अभिषेक
    Pradosh Vrat 2025: किन चीजों से करें शिवलिंग का अभिषेक

    HighLights

    1. त्रयोदशी तिथि शिव जी को समर्पित है।
    2. इस दिन शिव जी की पूजा होती है।
    3. व्रत करने से सभी डर दूर होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) का दिन उत्तम माना जाता है। इस व्रत को हर महीने में दो बार किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सच्चे मन से प्रदोष व्रत करने से जीवन में आने वाले सभी दुख और संकट दूर होते हैं। साथ ही महादेव की कृपा से सभी मुरादे पूरी होती हैं।

    अगर आप भी भगवान शिव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद शिवलिंग पर विशेष चीज अर्पित करें। इससे जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

    मिलेंगे जीवन में शुभ परिणाम

    अगर आप जीवन में सुख-शांति पाना चाहते हैं, तो इसके लिए प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद महादेव की पूजा करें। इस दौरान शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर अर्पित करें। शिव जी के मंत्रों का जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और शिव जी की कृपा से सभी मुरादें पूरी होती हैं।

    धन की समस्या होगी दूर

    अगर आप लंबे समय से धन की कमी सामना कर रहे हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें। प्रभु के नाम का ध्यान करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

    बिगड़े काम होंगे पूरे

    इसके अलावा इस दिन दूध, दही और शहद से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से परिवार के सदस्यों पर महादेव की कृपा बनी रहती है और बिगड़े काम पूरे होते हैं।

    खबरें और भी

    प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त

    इस बार 5 सितंबर को प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन शुक्रवार होने की वजह से इसे शुक्र प्रदोष कहा जाएगा।

    भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत- 5 सतंबर को प्रातः 4 बजकर 8 मिनट पर

    भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का समापन- 6 सितंबर को प्रातः 3 बजकर 12 मिनट पर

    शिव जी के मंत्र

    1. ॐ नमः शिवाय

    2. ॐ नमो भगवते रूद्राय

    3. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात

    4. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

    उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्

    यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat पर पूजा के समय करें भगवान शिव के नामों का जप, दूर हो जाएंगे सभी संकट

    यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2025: किस दिन रखा जाएगा सितंबर का पहला प्रदोष व्रत, इस मुहूर्त में करें शिव जी की पूजा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।