विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pradosh Vrat 2025 List: साल 2025 में कब-कब है प्रदोष व्रत? यहां नोट करें सही डेट और पूरी लिस्ट

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 24 Nov 2024 03:58 PM (IST)

प्रदोष व्रत (pradosh Vrat 2025 List) का फल दिन अनुसार प्राप्त होता है। सोमवार के दिन पड़ने के चलते यह ...और पढ़ें

pradosh Vrat 2025 List: प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व एवं लाभ
pradosh Vrat 2025 List: प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व एवं लाभ

HighLights

  1. सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रिय है।
  2. इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।
  3. प्रदोष व्रत करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस तिथि पर प्रदोष व्रत मनाया जाता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए शिव-शक्ति के निमित्त व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत का फल दिन अनुसार प्राप्त होता है। अतः साधक श्रद्धा भाव से त्रयोदशी तिथि पर भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा करते हैं। अगर आप भी त्रयोदशी तिथि पर व्रत रखते हैं, तो साल 2025 में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025 List)  का सही डेट एवं पूरी लिस्ट नोट कर लें-

यह भी पढ़ें: साल 2025 में कब पड़ेगा कौन सा त्योहार? जानिए मकर संक्रांति से लेकर दिवाली तक की डेट

प्रदोष व्रत लिस्ट 2025

  • शनिवार 11 जनवरी को शनि प्रदोष व्रत है। इस दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। 
  • 27 जनवरी को सोम प्रदोष व्रत है। इस दिन माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। 
  • 09 फरवरी को रवि प्रदोष व्रत है। इस दिन माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। 
  • 25 फरवरी को भौम प्रदोष व्रत है। इस दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। 
  • 11 मार्च को भौम प्रदोष व्रत है। इस दिन फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है।
  • 27 मार्च को गुरु प्रदोष व्रत है। इस दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है।
  • 10 अप्रैल को गुरु प्रदोष व्रत है। इस दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। 
  • 25 अप्रैल को शुक्र प्रदोष व्रत है। इस दिन वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है।
  • 09 मई को शुक्र प्रदोष व्रत है। इस दिन वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है।
  • 24 मई को शनि प्रदोष व्रत है। इस दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है।
  • 08 जून को रवि प्रदोष व्रत है। इस दिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है।
  • सोमवार 23 जून को सोम प्रदोष है। इस दिन आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। 
  • 08 जुलाई को भौम प्रदोष व्रत है। इस दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है।
  • 22 जुलाई को भौम प्रदोष व्रत है। इस दिन सावन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है।
  • 06 अगस्त को बुध प्रदोष व्रत है। इस दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है।
  • 20 अगस्त को बुध प्रदोष व्रत है। इस दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है।
  • 05 सितंबर को शुक्र प्रदोष व्रत है। इस दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है।
  • 19 सितंबर को शुक्र प्रदोष व्रत है। इस दिन अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है।
  • 04 अक्टूबर को शनि प्रदोष व्रत है। इस दिन अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है।
  • 18 अक्टूबर को शनि प्रदोष व्रत है। इस दिन कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है।
  • 03 नवंबर को सोम प्रदोष व्रत है। इस दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है।
  • 17 नवंबर को सोम प्रदोष व्रत है। इस दिन मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है।
  • 02 दिसंबर को भौम प्रदोष व्रत है। इस दिन मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है।
  • 17 दिसंबर को भौम प्रदोष व्रत है। इस दिन पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है।

यह भी पढ़ें: Vivah Muhurat 2025: साल 2025 में रहेंगे विवाह के इतने मुहूर्त, इस दौरान नहीं होगा कोई भी मांगलिक कार्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।